T20 World Cup 2026

PUBG Mobile World Cup 2024: 24 टीमों के बीच भिड़ंत, जानें कहां हो रहा यह टूर्नामेंट, चैंपियन को मिलेंगे इतने करोड़

PUBG World Cup 2024: 19 जुलाई से रियाद, सऊदी अरब में पॉपुलर PUBG टूर्नामेंट यानी पबजी मोबाइल वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने वाला है. यह टूर्नामेंट 3 फेज में आयोजित किया गया है जिसमें ग्रुप स्टेज, सर्वाइवल स्टेज और मैन इवेंट शामिल है. PMWC 2024 टूर्नामेंट में 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का एक बड़ा प्राइज पूल है है जो टॉप परफार्मिंग टीम के बीच बांटा जाएगा.

Freepik
India Daily Live

PUBG Mobile World Cup: साल का सबसे पॉपुलर PUBG टूर्नामेंट यानी पबजी मोबाइल वर्ल्ड कप 2024 अगले महीने शुरू होने वाला है.  ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2024 के दौरान एक पॉपुलर इवेंट के रूप में आयोजित, यह टूर्नामेंट 19 जुलाई से रियाद, सऊदी अरब में शुरू होगा. पबजी मोबाइल वर्ल्ड कप 2024 के विनर को 3 मिलियन अमरीकी डालर का चौंका देने वाला प्राइज दिया जाएगा.

बता दें, PMWC 2024 टूर्नामेंट दस दिनों तक चलेगा, जिसका फिनाले ग्रैंड तरीके से होगा और जहां वर्ल्ड चैंपियन को ताज पहनाया जाएगा. यह टूर्नामेंट 3 फेज में आयोजित किया गया है इसमें ग्रुप स्टेज, सर्वाइवल स्टेज और मैन इवेंट शामिल है. टूर्नामेंट ग्रुप स्टेज से शुरू होगा जिसमें 24 टीमें 12 स्पॉट के लिए टक्कर देंगी. जो टीम 12 स्पॉट मे जगह बनाने में कामयाब नहीं पाएंगे उन्हें survival स्टेज में मौका दिया जाएगा. बता दें, ग्रुप स्टेज 19 जुलाई से 21 जुलाई तक होगा. 

कब होगा मैन इवेंट?

Survival स्टेज 23 से 24 जुलाई तक चलेगा जिसमें बॉटम 12 टीम 4 अतिरिक्त टीमों के खिलाफ लड़ेंगे जिन्हें सीधा क्षेत्रीय PMSL इवेंट से इनवाइट किया गया है. इस स्टेज फाइनल 4 टीम मिलेगी जो मैन इवेंट में मौजूद रहेंगी. मैन इवेंट में गूप स्टेज से 12 टीम और सर्वाइवल स्टेज से 4 टीम मौजूद रहेंगी. मैन इवेंट 26 से 28 जुलाई तक चलेगा. 16 टीम सर्वाइवल स्टेज 18 मैच का सामना करेंगी जिसके बाद PMWC 2024 टूर्नामेंट का चैंपियन मिलेगा. 

PMWC 2024 टूर्नामेंट प्राइज पूल

PMWC 2024 टूर्नामेंट में 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का एक बड़ा प्राइज पूल है जो टॉप परफार्मिंग टीम के बीच बांटा जाएगा.  यह प्राइज पूल न केवल उत्साह बढ़ाता है बल्कि ईस्पोर्ट्स कैलेंडर में टूर्नामेंट के महत्व को भी उजागर करता है.