IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

PAN पर पैन इंडिया फ्रॉड, मृतकों को भी नहीं छोड़ रहे साइबर लुटेरे, ऐसे हो रही करोड़ों की ठगी

PAN Card Fraud: पैन कार्ड को लेकर फ्रॉड का मामला पहली बार नहीं आया है बल्कि इससे पहले भी आता रहा है। एक महिला ने अपने पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल को लेकर मुकदमा दायर किया है। बता दें कि महिला पर 1.3 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को बेचकर उसे अपनी कमाई मानने का आरोप है।

Canva
India Daily Live

PAN Card Fraud: पैन कार्ड फ्रॉड बहुत ज्याद होने लगे हैं और ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. मुंबई की एक महिला ने अपने पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल को लेकर इनकम-टैक्स एप्लेट ट्रीब्यूनल में मुकदमा दायर किया है. उन्होंने यह मामला तक दायक किया जब एक टैक्स ऑफिसर ने यह पाया कि महिला ने 2010-11 में 1.3 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बेची और उसे अपनी इनकम मान लिया. 

यह महिला कैंसर पेशेंट है और पढ़ी-लिखी भी नहीं है जिसके चलते उसने इनकम टैक्स नोटिस का जवाब नहीं दिया. हाल ही में ITAT के सामने जब मामले की जांच हुई तो महिला के वकील ने कहा कि प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में उसके पैन का गलत इस्तेमाल किया गया था. ट्रिब्यूनल ने कहा कि ऑफिसर ने कोई भी स्वतंत्र जांच नहीं की थी. न तो अधिकारी ने रजिस्ट्रार की डिटेल्स ली और न ही प्रॉपर्टी खरीदने वाले की डिटेल्स लीं. ऐसे में आईटी डिपार्टमेंट को यह आदेस दिया गया कि वो रजिस्ट्रार की पूरी डिटेल लाएं और महिला की निष्पक्ष सुनवाई कराएं. 

इससे पहले भी हो चुके हैं फ्रॉड: 

  • बैतूल, मध्य प्रदेश की उषा सोनी को मृत्यु के 10 साल बाद 7.5 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स नोटिस जारी किया गया था. 

  • राजस्थान के एक छोटे दुकानदार नंद लाल, जिन्होंने 12.2 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स नोटिस मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. 

पैन कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें:

  • अपने पैन कार्ड का इस्तेमाल केवल तभी करें जब यह जरूरी हो. ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी जिनमें धोखाधड़ी की संभावना कम रहती है. 

  • पब्लिक में या असुरक्षित ऑनलाइन पोर्टल पर जन्मतिथि या पूरा नाम न भरें. इन डिटेल्स का इस्तेमाल इनकम टैक्स वेबसाइट पर आपके पैन नंबर का पता लगाने के लिए किया जा सकता है.

  • अपने पैन कार्ड की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी सुरक्षित रखें. डॉक्यूमेंट जमा करते समय अपने साइन कर तारीख डाल दें. उन जगहों पर नजर रखें जहां आपने अपने पैन कार्ड की फिजिकल फोटोकॉपी जमा की है.