'ये टैक्स वसूली है या डाका?,' मोबाइल के बैलेंस से पैसे काट रहा पाकिस्तान, क्यों आई ये नौबत?
Pakistan Telecom Operators: पाकिस्तान की सरकार लोगों से टैक्स वसूल करने के लिए इन दिनों नए तरीका आजमा रही है. दरअसल, पाकिस्तान सरकार टेलिकॉम ऑपरेटर के साथ मिलकर टैक्स न जमा करने वाले यूजर्स के मोबाइल बैलेंस से पैसे काटकर टैक्स की भरपाई कर रहा है.
Pakistan Tax Collection Policy: पाकिस्तान देश की मुश्किलें आए दिन बढ़ती जा रही हैं. देश में महंगाई बढ़ती जा रही है जिसके वजह से लोगों को टैक्स भरने बहुत दिक्कत आ रही है. इसी के चलते पाकिस्तान टैक्स वसूलने के लिए नया तरीका आजमा रहे हैं. अब पाकिस्तान ने इनकम टैक्स वसूली की नई पॉलिसी सेट की है. यह आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. क्योंकि, इससे लोग बेहद परेशान हैं.
दरअसल, पाकिस्तान सरकार टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ मिलकर टैक्स न जमा करने वाले यूजर्स के मोबाइल बैलेंस से पैसे काटकर टैक्स की भरपाई कर रहा है. यह फैसला पाकिस्तान सरकार ने बुरे दिन खत्म करने के लिए और ज्यादा कमाई करने के लिया है.
पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला
नई पॉलिसी के बाद पाकिस्तान में मोबाइल यूजर्स बहुत परेशान हैं. इस पॉलिसी के कारण लोग मोबाइल रिचार्ज करने से डर रहे हैं. इस पॉलिसी के अनुसार, अगर टैक्स न जमा करने वाले लोग अपना मोबाइल रिचार्ज करते है तो उनके मोबाइल बैंलेंस से तुरंत 90 फीसद पैसे काट लिए जाते हैं. उदाहरण अगर किसी व्यक्ति ने टैक्स जमा नहीं किया है और वह 100 रुपये का मोबाइल रिचार्ज करवाता है तो टैक्स के तौर बैलेंस में से 90 रुपये कट जाएंगे. इसके अलावा 10 रुपये रेवेन्यू बोर्ड के अकाउंट में चले जाएंगे. अब इससे बचने के लिए लोग बच्चों के नाम पर सिम कार्ड इश्यू करा रहे हैं, जिससे रिचार्ज कराने पर बैलेंस ना कटे
FBR ने 5,000 लोगों को भेजा मैसेज
पाकिस्तान ने इनकम टैक्स वसूली की नई पॉलिसी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति ने लंबे समय से टैक्स नहीं भरा है तो उसका मोबाइल सिम कार्ड बंद कर किया जा रहा है. खबर के अनुसार, इस पॉलिसी के जरिए पाकिस्तानी टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने 3,500 से मोबाइल फोन सिम ब्लॉक कर दिए हैं. इसके साथ पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने लगभग 5,000 लोगों कोम मैसेज भेजा गया है कि अगर उन्होंने इनकम टैक्स नहीं भरा, तो उनके सिम ब्लॉक कर दिए जाएंगे.
और पढ़ें
- 'प्रेथा कल्याणम' प्रथा; 30 साल पहले मर चुकी लड़की के लिए ढूंढा 'मृत दूल्हा', परिवार ने धूमधाम से कराई शादी
- सोनिया क्रिश्चियन क्या राम मंदिर का करेंगी शुद्धिकरण? गांधी परिवार पर ये क्या बोल गए हिमंत बिस्व सरमा?
- केरल में अचानक बढ़ रहे Hepatitis A के केस, कई जिलों में अलर्ट, क्या है ये बीमारी? जानिए लक्षण और बचाव