T20 World Cup 2026

14999 रुपये में लॉन्च हुआ Oppo K14x 5G, जानें कहां से खरीदें

Oppo K14x 5G को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. चलिए जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स.

Oppo
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Oppo K14x 5G को लॉन्च कर दिया गया है. यह इस सीरीज का पहला मॉडल है. इस फोन को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन को दो कलर और दो रैम-स्टोरज ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स.

Oppo K14x 5G की कीमत की बात करें तो यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है. वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. इसके साथ एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रहा है.

कब शुरू होगी सेल:

इसकी सेल 16 फरवरी से फ्लिपकार्ट और ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी. इसे आइसी ब्लू और प्रिज्म वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकेगा. सेल के दौरान यूजर्स को कई और डिस्काउंट भी दिए जा सकते हैं. 

Oppo K14x 5G के फीचर्स: 

यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है. इसमें 6.75 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1570 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक और 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. 

यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

कैमरा और बैटरी डिटेल्स:

कैमरे की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर यूनिट दी गई है. इसमें 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी शूटर दिया गया है. वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल (f/2.4) का मोनोक्रोम कैमरा भी मौजूद है. इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है. 

इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर और सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं.