7000mAh बैटरी से लैस Oppo K14 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Oppo K14 5G को भारत में 17,999 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: Oppo K14 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 8 जीबी रैम तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है.
Oppo K14 5G की कीमत की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है. इसके हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है.
बैंक ऑफर्स और उपलब्धता:
कंपनी एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और एसबीआई बैंक कार्ड के साथ ऑफर्स उपलब्ध करा रही है. इनके साथ पेमेंट करने पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी सेल 20 मार्च से फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया के जरिए शुरू होगी. इसे आईसी ब्लू, प्रिज्म वॉयलेट और प्रिज्म व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.
Oppo K14 5G के फीचर्स:
यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित कलरओएस15 पर काम करता है. इसमें 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक का है. धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है. इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा है. दूसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है. फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 7000mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कंपनी ने दावा किया है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 18.9 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक, 17.4 घंटे तक Google Maps नेविगेशन या 13 घंटे तक WhatsApp वीडियो कॉल की सुविधा देने में सक्षम है.