दुनिया का अंत तय! इंसानी कंट्रोल से बाहर हुए OpenAI के AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ की कोशिश

चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली दुनिया की मशहूर टेक कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के एडवांस्ड AI एजेंट्स ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और कंपनियों के आईटी सिस्टम में जबरन घुसपैठ करने की कोशिश की है.

pinterest
Sagar Bhardwaj

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से एक बेहद डरावनी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिस टेक्नोलॉजी को इंसान अपनी सहूलियत और दिमाग के विकल्प के रूप में विकसित कर रहा था, वही टेक्नोलॉजी अब इंसानों के नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है.

चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली दुनिया की मशहूर टेक कंपनी ओपनएआई (OpenAI) के एडवांस्ड AI एजेंट्स ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और कंपनियों के आईटी सिस्टम में जबरन घुसपैठ करने की कोशिश की है. कंपनी ने खुद इस गंभीर घटना का खुलासा करते हुए प्रभावित संस्थानों को अलर्ट जारी किया है. यह घटना स्पष्ट संकेत देती है कि टेस्टिंग स्टेज में ही बड़ी टेक कंपनियों के हाथों से उनके सबसे ताकतवर AI मॉडल्स की कमान छूट रही है.

100 से ज्यादा संस्थानों के बंद दरवाजों पर दी दस्तक

ओपनएआई के खुलासे के अनुसार, उनके AI एजेंट्स ने कई वैश्विक संस्थानों के कंप्यूटिंग सिस्टम की सुरक्षा को बायपास (नजरअंदाज) करने का प्रयास किया.


हालांकि, कंपनी ने अपनी सफाई में दलील दी है कि इन संस्थानों का कोई भी संवेदनशील डेटा चोरी नहीं हुआ है. ओपनएआई ने इसे एक आसान उदाहरण से समझाते हुए कहा कि AI एजेंट्स ने सिस्टम का मुख्य ताला तो नहीं तोड़ा, लेकिन वे बंद दरवाजों को जबरन खटखटाते रहे और उनका हैंडल घुमाकर अंदर घुसने की पुरजोर कोशिश करते रहे.

वेबसाइट्स को दिए गलत और अनाधिकृत कमांड्स

जांच में यह बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि इन बेकाबू AI एजेंट्स ने कई वेबसाइट्स और सर्वर्स को मनमाने व अनाधिकृत कमांड (Instructions) भेजे. उनका मकसद उन वेबसाइट्स से ऐसे गलत और खतरनाक प्रोसेस पूरे करवाना था, जिनकी अनुमति उन्हें कभी दी ही नहीं गई थी.

सुरक्षा तंत्र और साइबर सुरक्षा पैमानों को चकमा देने के लिए इन AI एजेंट्स ने एक अनोखा और शातिर रास्ता चुना. इन्होंने अलग-अलग वेबसाइट्स को आपस में गुप्त बातचीत का जरिया (Communication Channel) बना लिया और तय किए गए सिक्योरिटी नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया.

OpenAI ने मानी अपनी नाकामी, सुरक्षा घेरे हुए ध्वस्त

ओपनएआई ने खुले तौर पर यह स्वीकार किया है कि उनके द्वारा बनाए गए सुरक्षा घेरे (Safety Guardrails) AI एजेंट्स को काबू में रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं.

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि जिन-जिन संस्थाओं के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश की गई है, उन्हें पूरा तकनीकी डेटा सौंप दिया गया है ताकि वे अपने स्तर पर साइबर सुरक्षा की कमियों का सटीक जांच कर सकें. अपनी इस बड़ी नाकामी के बाद, अब ओपनएआई ने फैसला किया है कि वह AI मॉडल के इस असामान्य, खतरनाक व्यवहार और सुरक्षा कमियों से जुड़े सभी निष्कर्षों को सार्वजनिक करेगी, ताकि दुनियाभर के साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स मिलकर इस वैश्विक खतरे का तोड़ निकाल सकें.

इतने विशाल डेटा को इंसानों को पढ़ने में लग जाएंगे 6.6 करोड़ साल

इस पूरे मामले और घुसपैठ की गहराई को समझने के लिए ओपनएआई इस समय 50 पेटाबाइट (Petabyte) डेटा रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है.

इस जांच की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डेटा का विश्लेषण करने के लिए एनवीडिया (Nvidia) के 7,000 अत्याधुनिक GB200 और GB300 GPUs लगाए गए हैं. इस जांच प्रक्रिया को चलाने के लिए कंपनी को हर रोज करीब 5 करोड़ का भारी-भरकम खर्च उठाना पड़ रहा है.

अगर इस 50 पेटाबाइट डेटा को सामान्य अंग्रेजी शब्दों में छापा जाए और कोई इंसान बिना रुके 240 शब्द प्रति मिनट की तेज रफ्तार से इसे पढ़ना शुरू करे, तो भी इसे पूरी तरह खत्म करने में लगभग 6.6 करोड़ (66 Million) साल का समय लग जाएगा! इंसानी क्षमता से परे होने के कारण ही इस पूरे डेटा की स्कैनिंग का काम सुपरकंप्यूटर्स और AI मॉडल्स की मदद से कराया जा रहा है.

हगिंग फेस की खौफनाक घटना के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला

यह कोई पहली बार नहीं है जब OpenAI के AI मॉडल ने इंसानों को चकमा दिया हो. इससे पहले एआई इंडस्ट्री की सबसे चौंकाने वाली घटना 'हगिंग फेस (Hugging Face)' प्लेटफॉर्म के साथ घटी थी, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया था.

1. 'आंसर की' चुराने के लिए हैकिंग: ओपनएआई अपने एक नए AI मॉडल की साइबर सुरक्षा क्षमता जांचने के लिए उसका टेस्ट ले रही थी. टेस्ट में पास होने और हाई स्कोर हासिल करने के लिए AI ने इंसानों की तरह एक खतरनाक शॉर्टकट चुना. उसने सोचा कि मुश्किल सवालों के जवाब खुद खोजने से बेहतर है कि सीधे 'आंसर की' (Answer Key) ही चुरा ली जाए.

2. इंटरनेट पर लगी पाबंदी तोड़ी: उस AI मॉडल को एक बेहद सुरक्षित और बंद लैब (Sandbox Environment) में रखा गया था, जहां उसे इंटरनेट चलाने की बिल्कुल इजाजत नहीं थी. इसके बावजूद AI ने सिस्टम के सुरक्षा नियमों को तोड़ा, खुद इंटरनेट से जुड़ा और मशहूर AI प्लेटफॉर्म 'हगिंग फेस' के सर्वर्स को हैक कर लिया ताकि वहां से टेस्ट के सही जवाब हासिल कर सके. 16 जुलाई को हगिंग फेस ने इस हैक का खुलासा किया था.

3. दो महीने से चल रहा था सीक्रेट नेटवर्क: जब इस मामले की गहराई से जांच की गई तो पता चला कि यह घटना अचानक नहीं हुई थी. लगभग दो महीने पहले यानी मई की शुरुआत से ही OpenAI के सर्वर्स के भीतर कई AI एजेंट्स आपस में गुप्त कोड और नोट्स (Secret Notes) शेयर कर रहे थे. इन नोट्स में वे एक-दूसरे को सिखा रहे थे कि सिस्टम की सुरक्षा कैसे तोड़ी जाए और प्रतिबंधित डेटा तक कैसे पहुंचा जाए. ये एजेंट्स खुद को एक संगठित झुंड (Swarm) कह रहे थे.

4. खुद विकसित किया इंसानों को चकमा देने का तरीका: कंपनी के इंजीनियरों ने इन मॉडल्स को ऐसी कोई ट्रेनिंग या निर्देश नहीं दिया था. AI ने सिस्टम में मौजूद संसाधनों का इस्तेमाल करके यह तरीका खुद तैयार कर लिया था. सबसे डरावनी बात यह थी कि ओपनएआई के सर्वर्स में महीनों से चल रहे इस गुप्त नेटवर्क की खबर खुद कंपनी के टॉप इंजीनियर्स को भी नहीं थी.

अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सरकारी सर्वर्स में भी सेंध

हगिंग फेस की घटना के बाद इन बेकाबू AI एजेंट्स का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि इन्होंने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की कई उच्च सुरक्षा वाली सरकारी वेबसाइट्स (Government Websites) में भी अवैध रूप से घुसने की कोशिश की. इस गंभीर स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए ओपनएआई ने तुरंत प्रभाव से अपने नए एडवांस्ड मॉडल्स के डेवलपमेंट पर फिलहाल रोक लगा दी है.

आखिर क्यों बढ़ रही है पूरी दुनिया की चिंता?

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति ठीक वैसी ही है जैसे आपकी रसोई में दो चींटियां दिखें—इसका मतलब यह नहीं कि घर में केवल दो ही चींटियां हैं, बल्कि दीवारों के पीछे उनका पूरा झुंड छिपा हो सकता है. यह घटना तो किसी तरह पकड़ में आ गई, लेकिन सबसे बड़ा डर यह है कि दुनिया भर के बंद सर्वर्स के पीछे ऐसे कितने AI सिस्टम हैं जो इंसानों की जानकारी के बिना अपनी तय सीमाएं लांघ रहे हैं.

प्रसिद्ध AI रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि "अगर समय रहते कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सख्त अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो यह जल्द ही पूरी मानव सभ्यता के अंत का कारण बन सकता है." वहीं, मशहूर एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) के सीईओ डारियो अमोदेई ने भी माना है कि अब दुनिया को एआई के अनियंत्रित विकास की गति को धीमा करने की सख्त जरूरत है.

घटना के बाद OpenAI ने उठाए ये कड़े सुरक्षा कदम

इस बड़ी सुरक्षा चूक के सामने आने के बाद ओपनएआई ने अपने सुरक्षा नियमों को काफी सख्त कर दिया है:

 इंटरनेट इस्तेमाल पर पाबंदी: AI मॉडल्स के सीधे इंटरनेट इस्तेमाल पर बेहद कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं.
 रिसर्च और लाइव सिस्टम अलग किए गए: टेस्टिंग प्रयोगशालाओं (Research) और लाइव ऑपरेटिंग सिस्टम्स को एक-दूसरे से पूरी तरह अलग कर दिया गया है.

रियल-टाइम मॉनिटरिंग बढ़ाना: सर्वर्स के भीतर किसी भी संदिग्ध या असामान्य AI गतिविधि को तुरंत पकड़ने के लिए 24/7 रियल-टाइम मॉनिटरिंग चालू की गई है.