9000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord 6, शुरुआती कीमत 38999 रुपये
OnePlus Nord 6 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. इस फोन की सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: OnePlus Nord 6 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट के साथ 12 जीबी तक की रैम दी गई है. इसके साथ ही 256 जीबी स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है. फोन में 9000 एमएएच की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई गई है, जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग दी गई है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
OnePlus Nord 6 की कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो गई है. वहीं, फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये हो गई है. इसकी सेल 9 अप्रैल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी. इसे फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वरकलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा.
फोन के साथ मिलेंगे ये ऑफर्स:
इस फोन के साथ कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनमें एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है. वहीं, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई ट्रांजैक्शन करने पर 3,000 की छूट पा सकते हैं. इसके बाद इस फोन की कीमत क्रमश: 35,999 और 38,999 हो जाएगी.
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन:
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है. इसमें 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिाय गया है. इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है. इस पर क्रिस्टल गार्ड प्रोटेक्शन भी दी गई है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस फोन में 33,147mm² का हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है.
कैमरा समेत अन्य फीचर्स:
फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. यह Sony LYT-600 CMOS सेंसर के साथ आता है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का OmniVision OV08F अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें ओरिएलिटी ऑडियो के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं.
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 6, 5जी, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिली है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिली है. इसमें 9000 एमएएच की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W सुपरवूक चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है.