T20 World Cup 2026

अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदें Nothing Phone (2a) Plus, जानें ऑफर्स

Nothing Phone (2a) Plus Offers: अमेजन से आप अपने लिए नया फोन खरीद सकते हैं. Nothing Phone (2a) Plus को काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. 

Shilpa Srivastava

Nothing Phone (2a) Plus Offers: अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए एक कमाल का ऑफर लाए हैं. नथिंग कंपनी के लाइनअप वाले फोन्स काफी शानदार है. Nothing Phone (2a) Plus की बात करें तो इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर, ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. 

इस फोन का डिजाइन कमाल का है. यह बेहद ही स्टाइलिश फोन है, जो आपको काफी पसंद आ सकता है. यह 56 मिनट में 100% बैटरी चार्ज कर सकती है. इसके साथ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन की कीमत क्या है और ऑफर्स क्या हैं, चलिए जानते हैं.

Nothing Phone (2a) Plus की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. इसे 27% डिस्काउंट के साथ 21,980 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें हर महीने 1,061 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकेगा. पुराना फोन एक्सचेंज कर 20,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा. वहीं, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा.

Nothing Phone (2a) Plus के फीचर्स: 

इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. यह फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7350 प्रो 5G प्रोसेसर से लैस है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गाय है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल और दूसरा 50 मेगापिक्सल है. वहीं, फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी वीडियो क्वालिटी कमाल की है. इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 56 मिनट में 100% चार्ज कर सकती है. कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो यह ब्लूटूथ और वाई-फाई के साथ आता है. इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है.