T20 World Cup 2026

ज्यादा रिटर्न के चक्कर में 90 लाख रुपये हुए गायब, लालच ने कर दिया बंटाधार

WhatsApp Investment Scam: साइबर क्राइम के मामले इतने ज्यादा बढ़ने लगे हैं कि आए दिन कोई न कोई पैसा गंवा ही देता है. एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने ज्यादा रिटर्न के चक्कर में 90 लाख रुपये गंवा दिए. व्यक्ति ने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया जिसमें एक्सपर्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइस का वादा किया था जो फ्रॉड निकला. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

Canva
India Daily Live

WhatsApp Investment Scam: साइबर स्कैम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को आकर्षक निवेश के अवसर देकर ठगते हैं. ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम का एक नया मामला सामने आ रहा है. मुंबई के एक व्यक्ति ने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया जिसमें एक्सपर्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइस का वादा किया था. इसमें व्यक्ति ने 90 लाख रुपये गंवा दिए. यह स्कैम कैसे हुआ चलिए जानते हैं. 

यह नया मामला तब शुरू हुआ जब व्यक्ति को एक ऐसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया जो स्टॉक ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा रिटर्न देने का वादा करता था. ग्रुप ने दावा किया कि इसे फॉरेन एक्सपर्ट चलाते हैं जो लोगों को कम समय में कम निवेश पर ज्यादा मुनाफा कमाने में मदद करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप का नाम और जानकारी देख व्यक्ति को यकीन हो गया कि यह एक सही मौका है और वो उस ग्रुप से जुड़ गया. 

90 लाख रुपये हुए छूमंतर: 

सबसे पहले तो स्कैमर्स ने व्यक्ति का भरोसा जीता और फिर उसका फायदा उठाना शुरू किया. व्यक्ति को हैकर्स ने प्ले स्टोर पर उपलब्ध एक मोबाइल ऐप के लिंक के जरिए Institutional Trading Account ऐप डाउनलोड करने के लिए राजी कर लिया. इसके बाद व्यक्ति को ट्रेडिंग शुरू करने के लिए ब्रोकर कंपनी के बैंक अकाउंट में 90 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया. जैसे ही उसने पैसे एड किए, तो उसे अपने अकाउंट में 15.69 करोड़ रुपये का वर्चुअल प्रॉफिट दिखाई देने लगा. 

हालांकि, जब व्यक्ति ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उसे रोक दिया गया और उससे कहा कि 1.45 करोड़ रुपये के बेनिफिट का 10% हिस्सा उसे पेमेंट करना होगा. तब व्यक्ति को एहसास हुआ कि उसके साथ स्कैम हुआ है. लेकिन तब तक वो 90 लाख रुपये खो चुका था. इस तरह के मामले से बचने के लिए आपको सतर्क रहना है और इस तरह की किसी भी बात पर भरोसा नहीं करना होगा.