IPL 2026

बुक की तरह फोल्ड हो जाता है Motorola Razr Fold, कीमत 1.5 लाख से ज्यादा

Motorola Razr Fold को भारत में 1,49,999 रुपये में लॉन्च कर दिया गया है. इस को बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर पेश किया गया है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

Motorola
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: Motorola Razr Fold को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इससे पहले फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था. इसमें 8.1 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 16 जीबी तक की रैम से लैस है. इसके साथ ही 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

Motorola Razr Fold की भारत में कीमत: इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है. वहीं, इसके 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है. इसका एक FIFA World Cup 26 Collection भी पेश किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये है. इस फोन को 20 जून से खरीदा जा सकेगा. इस फोन को पैंटोन ब्लैकेंड ब्लू और पैंटोन लिली व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. इसे फ्लिपकार्ट और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. 

फोन के साथ मिल रहे लॉन्च ऑफर्स भी:

लॉन्च ऑफर्स के तहत, 10,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं कुछ बैंकों के साथ 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. इस फोन के साथ वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाएगी. यह ऑफर एक साल तक मान्य रहेगा. 

इसके अलावा जियो यूजर्स को 449 रुपये के प्लान पर भी ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं. इसमें तीन महीने के लिए जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, जेमिनी प्रो के साथ 5000 जीबी डाटा समेत टीरा, अजियो और ईजमाईट्रिप जैसे ब्रांड्स के साथ कैशबैक और ऑफर्स शामिल हैं. 

Motorola Razr Fold के फीचर्स:

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित My UX पर चलता है. इसमें 6.6 इंच का एलटीपीओ पोलेड कवर डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है. वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स है. इसकी अंदर की स्क्रीन 8.1 इंच की है. यह एलटीपीओ पोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स है. 

Motorola Razr Fold के अन्य फीचर्स:

यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आता है. यह 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है. इसमें 1/1.28 इंच Sony LYTIA मेन सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. वहीं, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर है. वहीं, तीसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है. इसके कवर स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. वहीं, 20 मेगापिक्सल का इंटरनल सेल्फी शूटर है. 

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 5G, एलटीई, वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है. इसे IP49 रेटिंग मिली हुई है. इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.