₹39999 में लॉन्च हुआ Lenovo Idea Tab Pro Gen 2, जानें कीमत से फीचर्स तक
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह एक एआई-पावर्ड टैबलेट है, जो प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है.
नई दिल्ली: दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी Lenovo ने भारत में Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च कर दिया है. यह एक AI-पावर्ड टैबलेट है जिसे प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है. इस डिवाइस में एक बड़ी, शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स की बदलती जरूरतों के लिहाज से तैयार किए गए हैं.
इसमें 13 इंच का 3.5K PureSight Pro डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. यह डिस्प्ले बेहद ही क्लियर फोटोज और स्मूद इंटरेक्शन की सुविधा देता है. चाहें आप कुछ पढ़ना चाहते हों या फिर कुछ स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो ये टैबलेट दोनों काम के लिए ही सही रहेगा.
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की कीमत और उपलब्धता:
इसकी कीमत 39,999 रुपये है. इसे 1 मई से लेनोवो की आधिकारिक वेबसाइट समेत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकेगा. सीमित समय के लिए एक ऑफर दिया जा रहा है, जो 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक अकाउंट है.
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के फीचर्स:
यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस है. यह एआई क्षमता के साथ आती है. इसमें मल्टीटास्किंग, कंटेंट बनाने और एंटरटेनमेंट से जुड़े काम आसानी से किए जा सकते हैं. यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. यह डिवाइस AI आधारित फीचर्स के साथ आता है, जिसमें AI नोट्स, स्मार्ट रीडर, AI क्रिएशन टूल्स और लाइव ट्रांसक्रिप्ट शामिल हैं. वहीं, सर्कल टू सर्च, गूगल जेमिनी और रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे टूल्स की मदद से भी अलग एक्सपीरियंस मिलेगा.
Idea Tab Pro Gen 2 के साथ कीबोर्ड और अन्य टचपैड एक्सेसरीज को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है. इससे प्रोडक्टिविटी वाले कामों के लिए लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस मिलता है. साथ ही टैबलेट की पोर्टेबिलिटी भी बनी रहती है. इसके साथ Lenovo Tab Pen Plus भी बॉक्स में ही आता है.
यह डिवाइस Dolby Atmos के साथ क्वाड JBL स्पीकर से लैस है. यह शानदार और इमर्सिव साउंड देता है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए, यह टैबलेट वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करता है.