Lava Blaze Curve 5G First Sale: सस्ते कर्व्ड फोन की पहली सेल आज होगी शुरू, मिलेंगे कई ऑफर्स
Lava Blaze Curve 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी. इस फोन की कीमत क्या है और फीचर्स क्या हैं, चलिए जानते हैं.
Lava Blaze Curve 5G First Sale: कुछ ही दिन पहले Lava ने अपना एक नया फोन लॉन्च किया था जिसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया था. इस फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी. फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है. इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स..
Lava Blaze Curve 5G की कीमत: इस फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है. इन फोन को लावा ई-स्टोर, अमेजन और लावा रिटेल नेटवर्क से खरीदा जा सकेगा. इसके साथ फ्री होम सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, वारंटी के दौरान अगर यह फोन खराब हो जाता है तो यूजर्स को फ्री सर्विस घर पर ही दी जाएगी. इस फोन को आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास कलर में खरीदा जा सकेगा.
Lava Blaze Curve 5G के फीचर्स:
-
इसमें 6.67 इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. यह प्रीमियम एजी ग्लास बैक डिजाइन के साथ आता है.
-
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का है. यह EIS सपोर्ट के साथ सोनी सेंसर है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है. वहीं, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है.
-
इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
-
इसमें डॉल्बी एटमस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं.
-
इसमें क्लीन एंड्रॉइड 13 एक्सपीरियंस मिलेगा.
-
यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 33W चार्जिंग क्षमता को सपोर्ट करता है.