क्यों खास है भारत का AI Mission जिस पर खर्च होंगे 10,372 करोड़
India Daily Live
10 Mar 2024
AI की दुनिया
AI की दुनिया में भारत को और अपग्रेड करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.
India AI Mission
India AI Mission के तहत भारत एआई की दुनिया में अपना परचम लहराएगा.
बजट
इसके लिए सरकार ने 10,372 करोड़ रुपये खर्च की मंजूरी भी दे दी है.
AI स्टार्टअप्स
ये पैसा AI स्टार्टअप्स को फंडिंग के रूप में दिया जाएगा.
भारत में विकसित होगी टेक्नोलॉजी
India AI Mission के तहत एआई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली टेक्नोलॉजी को भारत में ही विकसित किया जाएगा.
ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स
इस मिशन के तहत सरकार अगले 5 सालों में 10 हजार से अधिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स भी लगाएगी.
AI को मिलेगी मदद
ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स से एआई को चलाने में मदद मिलती है.
कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
10,372 करोड़ रुपये में से 4564 करोड़ रुपये कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए जाएंगे.
डाटा सेंटर
इस प्रोजेक्ट के तहत निजी कंपनियां डाटा सेंटर स्थापित कर पाएंगी. इसमें सरकार की साझेदारी भी होगी.