नई दिल्ली: एक बेहतर रिचार्ज प्लान किसी के लिए भी काफी जरूरी होता है. बेहतर बेनिफिट्स के साथ कीमत को भी देखना जरूरी होता है. चाहें आप रिलायंस जियो के यूजर हों या फिर भारती एयरटेल के, हर कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर से बेहतर प्लान उपलब्ध कराने की कोशिश करती है. इन दोनों कंपनियों के दो ऐसे प्लान्स हैं, जिनमें केवल 1 रुपये का ही अंतर है, लेकिन बेनिफिट्स में काफी अंतर हैं.
इन दोनों कंपनियों में से 450 रुपये और 449 रुपये का प्लान किसका है और इनमें क्या बेनिफिट्स मिलते हैं, आपके लिए कौन-सा प्लान सही रहेगा, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. दोनों की कीमत लगभग एक जैसी है, लेकिन इनके डाटा, वैलिडिटी और OTT बेनिफिट्स में काफी अंतर है.
Jio के 450 रुपये प्रीपेड प्लान की बात करें तो यह 36 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें हर दिन 2 जीबी डाटा की सुविधा मिलती है. पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 72 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की भी सुविधा दी गई है. इस प्लान में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी शामिल है.
इस प्लान की एक खास बात Google AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन है, जिसकी वैल्यू 35,100 रुपये है. साथ ही 5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता है.
Airtel के 449 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें हर रोज 4 जीबी डाटा की सुविधा मिलती है. अगर किसी को ज्यादा डाटा वाला प्लान चाहिए तो यह प्लान बेस्ट रहेगा. इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है. हालांकि, इसके लिए 300GB की FUP लिमिट बताई गई है.
इसके साथ Google One, Apple Music, SonyLIV और 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी दिया जाता है.
अगर आपकी प्राथमिकता रोजाना ज्यादा 4G डाटा है, तो Airtel का 449 रुपये प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. वहीं, अगर आपको ज्यादा वैलिडिटी, 5G और Google AI Pro जैसे अतिरिक्त फायदे चाहिए, तो Jio का 450 प्लान ज्यादा बेहतर लग रहा है.