Sawan 2026

टीवी और वाई-फाई एक साथ, Jio का नया 3-in-1 प्लान…; कम कीमत में ज्यादा फायदा

जियो का यह नया ऑफर होम यूजर्स के लिए अच्छा मौका है. जो लोग टीवी और इंटरनेट दोनों चाहते हैं, उनके लिए 3-इन-1 पैक बेहतर साबित हो सकते हैं.

Social Media
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने घर के यूजर्स के लिए नए 3-इन-1 सर्विस पैक्स लॉन्च किए हैं. इन पैक्स में टीवी और वाई-फाई दोनों की सुविधा एक साथ मिलती है. कीमत भी अलग-अलग लेने से कम पड़ती है. इस प्लान की बात करें तो जियो ने दो तरह के 3-इन-1 पैक्स लॉन्च किए हैं. इनमें टीवी और वाई-फाई दोनों सुविधाएं एक साथ शामिल हैं.

2+1 मंथली पैक:

यह पैक 2,122 रुपये में उपलब्ध है. इसकी कीमत प्रति माह 707 रुपये बैठती है. इसमें 100 Mbps वाई-फाई स्पीड मिलती है. साथ ही 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा भी शामिल है.

3+1 मंथली का पैक:

यह पैक 2,222 रुपये में उपलब्ध है. इसकी कीमत प्रति माह सिर्फ 555 रुपये पड़ती है. इसमें 30 Mbps वाई-फाई स्पीड मिलती है. बाकी सुविधाएं जैसे 1000+ लाइव टीवी चैनल और 12 ओटीटी ऐप्स इसमें भी उपलब्ध हैं. यह प्रति माह सस्ता पड़ता है, लेकिन उसमें इंटरनेट स्पीड कम है.


अलग-अलग टीवी और वाई-फाई प्लान:

टीवी-ओनली पैक:

5 महीने का पैक 2,000 रुपये में उपलब्ध है, यानी 400 रुपये प्रति माह. 2 महीने का पैक 1,000 रुपये में मिलता है. इनमें 1000 से ज्यादा लाइव चैनल और 200 से ज्यादा एचडी चैनल हैं. 15 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में चैनल उपलब्ध हैं. सेटअप फीस 200 रुपये लगती है.

वाई-फाई ओनली पैक:

  • 100 Mbps स्पीड वाला 5 महीने का पैक 3,000 रुपये (600 रुपये प्रति माह) में उपलब्ध है. 2 महीने का पैक 1,500 रुपये में मिलता है (सेटअप फीस 300 रुपये).  

  • 30 Mbps स्पीड वाला 5 महीने का पैक 2,200 रुपये (450 रुपये प्रति माह) में उपलब्ध है. 2 महीने का विकल्प 1,100 रुपये में मिलता है.

क्यों फायदेमंद हैं ये प्लान?

अगर कोई टीवी और वाई-फाई दोनों अलग-अलग लेता है तो खर्च ज्यादा बैठता है. 3-इन-1 पैक में दोनों सुविधाएं एक साथ मिलती हैं और कुल कीमत कम पड़ती है. घर के लिए यह सुविधाजनक और किफायती विकल्प है.