Cheapest Annual Prepaid Plans: भारत की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की थी. ऐसे में अब लोगों की जेब पर ज्यादा असर पड़ रहा है और लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. लेकिन आज भी कई प्लान्स ऐसे हैं जो किफायती साबित होते हैं. इनके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होते हैं. ये हैं वार्षिक प्लान जो पूरे साल की वैधता देते हैं और इनमें कॉलिंग से लेकर डाटा तक सभी बेनिफिट्स दिए जाते हैं.
Airtel, Jio, और Vi के किफायती वार्षिक रिचार्ज प्लान्स आपके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं. इनकी कीमत कम होती है और हर महीने के हिसाब से भी ये सस्ते ही पड़ते हैं. यहां हम आपको जियो, एयरटेल, वीआई के ऐसे ही प्लान्स की लिस्ट दे रहे हैं.
1,899 रुपये (हर महीने 160 रुपये से भी कम) का यह प्लान 336 दिनों की वैधता के साथ आता है. इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS और 24GB हाई-स्पीड डाटा के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. डाटा खत्म होने पर स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है. इसमें JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है. ज्यादा डाटा की जरूरत होने पर आप 19 रुपये में 1GB और 29 रुपये में 2GB के ऐड-ऑन पैक भी देता है.
Airtel का 1,999 रुपये (हर महीने 170 रुपये से भी कम) प्लान थोड़ा महंगा है, लेकिन यह 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें 24GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन देता है. अगर आपका डाटा खत्म हो जाता है तो 22 रुपये में 1GB और 33 रुपये में 2GB 4G डाटा का ऐड-ऑन भी देता है, जो एक दिन की वैधता के साथ आते हैं.
इस कंपनी का प्लान 1,999 रुपये (हर महीने 170 रुपये से भी कम) का है. इसमें 24GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं. अगर आपका डाटा खत्म हो जाता है तो आप 26 रुपये में 1.5GB और 33 रुपये में 2GB डाटा का पैक रिचार्ज करा सकते हैं जिसमें क्रमशः एक और दो दिन की वैधता के साथ आते हैं.