महज 1799 रुपये में लॉन्च हुआ Itel Aqua, जानें क्या है खासियतें

Itel Aqua को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फीचर फोन की कीमत 1,799 रुपये है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

Itel
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: फोन निर्माता कंपनी Itel ने भारतीय मार्केट में एक नया फीचर फोन लॉन्च कर दिया है. Itel Aqua को पानी और धूल से बचाने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है. यह एनवायरोमेंटल नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर के साथ आता है. इसके साथ ही 1200 एमएएच की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग की क्षमता दी गई है. इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वायरलेस FM रेडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. 

Itel Aqua की भारत में कीमत और उपलब्धता: इस फीचर फोन की कीमत 1,799 रुपये है. यह फोन ब्लू, ब्लैक और रेड कलर में आता है. यह फोन सभी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. 

Itel Aqua के फीचर्स:

इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. इस फोन की स्क्रीन रोशनी में भी साफ दिखाई देती है. इस फोन में मेमोरी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में 1000 तक कॉन्टैक्ट्स को सेव किए जा सकते हैं. इस फोन में वीजीए कैमरा दिया गया है. इस फीचर फोन में क्लियर आवाज में कॉल करने के लिए एआई एनवायरोमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा दी गई है. 

Itel Aqua के अन्य फीचर्स:

इस फोन में किंग वॉयस का सपोर्ट भी दिया गया है, जो एक द्विभाषी यानी दो लैंग्वेज वॉइस असिस्टेंस फीचर है. यह फीचर मेन्यू के ऑप्शन, कॉल की जानकारी और नोटिफिकेशन को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में बताता है. इस फोन में 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मौजूद है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं. 

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ सपोर्ट, रिकॉर्डिंग की सुविधा वाला वायरलेस एफएम रेडियो और टाइप-सी चार्जिंग की सुविधा दी गई है. इस फोन में सुपर बैटरी मोड भी मौजूद है. इसके साथ ही 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोन के साथ पानी और धूल से बचाने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है.