क्या आपके iPhone में आ रही है ओवरहीटिंग की समस्या? तुरंत अपनाएं ये 6 टिप्स

क्या आपका आईफोन बहुत ज्यादा हीट हो रहा है? अगर हां, तो यहां हम आपको कुछ बता रहे हैं, जिससे फोन का टेम्प्रेचर सही किया जा सकता है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: गर्मियां चरम पर आ चुकी हैं. धूप के चलते तापमान इतना ज्यादा हो गया है कि हर व्यक्ति परेशान है. घर से बाहर कदम रखने से पहले भी दो बार सोचते हैं. सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि गैजेट भी इस गर्मी से परेशान आ चुकी हैं. कई डिवाइसेज हीटिंग समस्या से जूझ रही हैं. आईफोन की बात करें तो इसके यूजर्स को हीटिंग सं संबंधित परेशानियां आ रही हैं. कई यूजर्स इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. 

कई आईफोन यूजर्स को डिवाइस के ज्यादा गर्म होने की परेशानी झेलनी पड़ रही है. बता दें कि एप्पल ने अपनी डिवाइस को 0 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच सबसे अच्छा काम करने के लिए बनाया है. अगर टेम्प्रेचर इससे ज्यादा जाता है तो फोन की स्पीड धीमी हो सकती है और यह ओवरहीट भी हो सकता है. 

iPhone इस समय ओवरहीट क्यों हो रहा है?

बता दें कि जब आपका iPhone ज्यादा गर्म होने लगता है, तो वह एक प्रोटेक्शन मोड में चला जाता है. ऐसे में आ पको कुछ संकेत दिखने लगते हैं, जिससे आपको आईफोन की हीटिंग समस्या को लेकर पता चलने लगता है. 

  • स्क्रीन अचानक डिम हो जाना.

  • चार्जिंग ऑन होल्ड का अलर्ट मिलना या फिर चार्जिंग रुक जाना. 

  • फीचर्स का स्लो हो जाना और फोन स्लो हा जाना.

  • कैमरा का अटक कर चलना.

  • ऐप्स ओपन होने में कुछ ज्यादा समय लगाना. 

  • चेतावनी के तौर पर थर्मामीटर का निशान दिखाई देना.

क्यों हीट हो जाता है iPhone?

  • अगर आपके फोन पर डायरेक्ट धूप पड़ती है तो वो ज्यादा गर्म हो जाता है. 

  • अगर फोन को चार्ज करते समय आप उसे इस्तेमाल कर रहे होते हैं जैसे गेम खेलना या वीडियो देखना, तो फोन गर्म हो सकता है. 

  • वायरलेस चार्जर, वायर्ड चार्जर की तुलना में ज्यादा हीट जनरेट करता है. 

  • ज्यादा हैवी ऐप्स और गेमिंग से प्रोसेसर पर जोर पड़ने से भी ऐसी समस्या आ सकती है. 

  • अगर बैकग्राउंड में कोई ऐप ज्यादा देर तक चलती रहती है या फिर जीपीएस ट्रैकर, ब्लूटूथ लंबे समय तक ऑन रहते हैं, तो फोन के हीट होने की समस्या आ सकती है. 

iPhone को ठंडा करने के टिप्स:

  • फोन के टेम्प्रेचर को नॉर्मल करने के लिए किसी ऐसी जगह रखें, जहां का टेम्प्रेचर थोड़ा कम हो.

  • अगर फोन को केस लगा है, तो उसे हटा दें. कई बार फोन केस गर्मी को अंदर ही रोक लेते हैं. 

  • वायरलेस चार्जिंग के बजाय फोन को चार्जिंग केबल से चार्ज करें. वायरलेस चार्जिंग से प्रोसेस पर दबाव पड़ता है. अगर हैवी ऐप्स का इस्तेमाल न कर रहे हों, तो उन्हें बैकग्राउंड से हटा दें. 

  • अगर फोन हीट हो जाए तो उसे लो पावर मोड पर डाल दें. इससे फोन के बैकग्राउंड चल रही एक्टिविटीज रुक जाएंगी. 

  • अपने डिवाइस को सीधे धूप से बचाकर रखें. फोन को कार में बंद करके न छोड़े.