T20 World Cup 2026

लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना सही या गलत? जानें यहां

Laptop Battery Charge: अगर आपकी आदत है लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर लगातार चार्जिंग पर लगाकर चार्ज करने की तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.

Canva
Shilpa Srivastava

Laptop Battery Charge: लैपटॉप चार्जिंग को लेकर सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. अगर इसका ख्याल सही से न रखा जाए तो यह जल्द ही खराब हो जाता है. कई लोगों के मन में एक सवाल होता है कि क्या लैपटॉप को चार्ज पर लगाकर काम करना सही रहता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपको इसका जवाब दे रहे हैं. इस दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि लंबे समय तक चार्जिंग पर रखने से बैटरी का टैम्प्रेचर बढ़ सकता है जिससे बैटरी लाइफ प्रभावित होती है. 

वहीं, मॉर्डन लैपटॉप्स में ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम होता है जो लैपटॉप को बैटरी ओवरचार्जिंग से बचाकर रखता है. ऐसे में लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर लगाकर अगर आप काम कर रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, चलिए जानते हैं. 

लैपटॉप को हर समय चार्जिंग पर लगाना सही या गलत?

  • अगर आप लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर रखते हैं, तो इसे किसी ऐसी जगह पर रखें जहां पर लैपटॉप का एयरफ्लो सही ढंग से हो सके. 

  • अगर लैपटॉप की बैटरी सही है, तो इसे चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना कोई समस्या नहीं है. मॉर्डन लैपटॉप्स में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम होते हैं जो ओवरचार्जिंग से बचाते हैं.

  • लंबे समय तक चार्जिंग पर लगे रहने से बैटरी लाइफ प्रभावित हो सकती है. अगर आप हमेशा लैपटॉप को चार्जिंग पर रखते हैं, तो कोशिश करें कि बैटरी को 20-80% के बीच रखें.

  • अगर आप अपने लैपटॉप को एक ही जगह पर लंबे समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे चार्जिंग पर लगाना ठीक है, लेकिन अगर आप इसे इधर-उधर ले जाने में भी इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी का सही इस्तेमाल करना बेहतर है. 

आपको लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय इन सभी बातों को दिमाग में रखना है और लैपटॉप का इस्तेमाल ऐसे ही करना है.