IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

जरा बचके! आपके नाम पर कोई और चला रहा है सिम, इस तरह लगाएं पता

Sim Card Rules: क्या आप जानते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं. इसके लिए आपको एक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.

canva
India Daily Live

Sim Card Rules: आजकल फ्रॉड इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि लोग आए दिन इनमें फंसते जा रहे हैं. देश में सिम कार्ड को लेकर कई कानून हैं जो बेहद ही सख्त हैं और इनका पालन न करने पर कड़ी सजा भी हो सकती है. स्कैमर्स लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड लेते हैं और फिर उनके जरिए फ्रॉड करते हैं. जुलाई महीने में एक नया टेलीकॉम एक्ट लागू किया गया था जिसके बाद इन नियमों को और भी सख्त कर दिया गया था. 

अगर किसी भी व्यक्ति के नाम पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं तो उसके लिए सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान है. अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम रजिस्टर्ड हैं तो यहां हम आपको इसका तरीका स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.

आपके नाम पर कितने कार्ड रजिस्टर्ड हैं, ऐसे करें पता: 

  • सबसे पहले आपको http://tafcop.sancharsaathi.gov.in/ पर जाना होगा. 

  • यहां आपको अपने 10 अंकों का फोन नंबर एंटर करना होगा. इसके बाद कैप्चा कोड एंट करना होगा. 

  • फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इसे एंटर कर दें. 

  • इसके बाद आपके सामने एक पूरी लिस्ट आ जाएगी जिसमें यह लिखा होगा कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं.

  • जितने भी नंबर आपके नाम पररजिस्टर्ड हैं वो सब यहां दिख जाएंगे. 

  • अगर यहां आपको ऐसा नंबर दिख रहा है जो आपके नाम पर तो रजिस्टर्ड है लेकिन आप इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. 

  • इन नंबर्स को आप ब्लॉक भी कर सकते हैं. 

  • इस तरह के नंबरों का इस्तेमाल कर आपके साथ या आपके नाम पर दूसरों के साथ फ्रॉड किया जा सकता है.