iPhone 18 Pro Max की डिटेल्स लीक! 1.64 लाख की कीमत, नया डिजाइन और जबरदस्त कैमरा मिलने की उम्मीद
Apple के नए iPhone का इंतजार करने वाले लोगों के लिए सितंबर का महीना काफी खास रहने वाला है. हर साल कंपनी अपनी नई सीरीज लॉन्च करती है और इस बार भी वो यही करने वाली है.
नई दिल्ली: Apple के नए iPhone का इंतजार करने वाले लोगों के लिए सितंबर का महीना काफी खास रहने वाला है. हर साल कंपनी अपनी नई सीरीज लॉन्च करती है और इस बार भी वो यही करने वाली है. कंपनी इस बार आईफोन 18 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. खबरों के अनुसार, एप्पल 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है.
इस लॉन्च को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिसकी हो रही है वो iPhone 18 Pro Max है. यह इस सीरीज का सबसे महंगा मॉडल हो सकता है. वैसे तो Apple ने अभी फोन की कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में सामने आई ज्यादातर बातें रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित हैं.
भारत में कब लॉन्च होगा iPhone 18?
Apple की लॉन्च टाइमलाइन को देखते हुए कंपनी सितंबर मिड में इस सीरीज को भारतीय मार्केट में उतार सकती है. हालांकि, बिक्री की सही तारीख कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो Apple लॉन्च इवेंट में iPhone 18, iPhone 18 Plus, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश कर सकता है.
Also Read
क्या हो सकती है इस सीरीज की कीमत:
iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इसके बेस मॉडल की कीमत करीब 1,64,900 रुपये हो सकती है. इस फोन को 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है. हालांकि, टैक्स, इंपोर्ट कॉस्ट और दूसरे कारणों से वास्तविक कीमत कुछ अलग हो सकती है.
कैसा होगा डिजाइन?
iPhone 18 Pro Max में डिजाइन के मामले में भी थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में स्क्रीन का इस्तेमाल करने वाला एरिया पहले से थोड़ा ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा प्रीमियम फ्रेम भी पहले जैसा ही रहेगा. रियर कैमरा डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव शायद देखने को न मिले, लेकिन कैमरा हार्डवेयर में सुधार की उम्मीद है.
कैमरे पर रहेगा खास फोकस:
Apple हर साल iPhone के कैमरे में कुछ न कुछ बेहतर किया ही जाता है. इस बार भी कैमरा अपग्रेड चर्चा में है. iPhone 18 Pro Max में बेहतर कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फोन में नए कलर्स के विकल्प भी मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स में स्पेस ब्लैक, लाइट ब्लू, सिल्वर और डार्क चैरी जैसे कलर के बारे में बताया गया है. हालांकि, इन सभी जानकारियों की पुष्टि तब ही होगी, जब फोन्स लॉन्च होंगे.