64900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ iPad Air 2026, जानें फीचर्स
iPad Air 2026 को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है. iPad Air 2026 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है.
नई दिल्ली: क्यूपर्टिनो की टेक कंपनी एप्पल ने भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में M4 चिपसेट वाला iPad Air (2026) लॉन्च किया है. कंपनी ने नए iPad Air मॉडल के साथ अपना iPhone 17e भी लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट दो स्क्रीन साइज में आता है. पहला वेरिएंट 11 इंच और दूसरा 13 इंच के साथ आता है. यह चार कलर में आता है. इसके साथ ही वाई-फाई + सेलुलर और केवल वाई-फाई मॉडल में भी आता है.
iPad Air (2026) की कीमत:
भारत में 11 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है. यह इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत क्रमशः 74,900 रुपये और 94,900 रुपये है. वहीं, टॉप-एंड 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 1,14,900 रुपये है. इसके अलावा हर वेरिएंट का वाई-फाई+सेलुलर कनेक्टिविटी मॉडल 15,000 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध है.
13 इंच मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है. यह इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत क्रमशः 94,900 रुपये और 1,14,900 रुपये है. वहीं, टॉप-एंड 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 1,34,900 रुपये है. इसके अलावा हर वेरिएंट का वाई-फाई+सेलुलर कनेक्टिविटी मॉडल 10,000 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध है.
कहां और किन कलर्स में उपलब्ध है ये मॉडल:
Apple का नया iPad Air मॉडल Apple India ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. M4 चिप वाला iPad Air (2026) ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट कलर में उपलब्ध है. चलिए जानते हैं आईपैड एयर के फीचर्स.
iPad Air (2026) के स्पेसिफिकेशन्स:
iPad Air (2026) Apple के M4 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 12 जीबी रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आता है. यह iPadOS 26 पर चलता है. इसमें 2732x2048 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है. यह लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है. इसमें फिंगरप्रिंट-रेसिस्टेंट ओलियोफोबिक कोटिंग और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है.
इसमें एप्पल पेंसिल प्रो और एप्पल पेंसिल यूएसबी टाइप-सी मॉडल का सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही एप्पल पेंसिल हॉवर फंक्शनैलिटी का भी सपोर्ट मौजूद है. फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. यह f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर है. यह 5x तक डिजिटल जूम कैपेबिलिटी, सफायर क्रिस्टल लेंस कवर, इमेज स्टेबिलाइजेशन और फोकस पिक्सल के साथ ऑटोफोकस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा दिए गए हैं.
iPad Air (2026) में Apple का C1X सेलुलर मॉडल है. यह वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6 और कनेक्टिविटी के लिए N1 नेटवर्किंग चिपसेट भी दिया गया है. इसमें सिक्योरिटी के लिए एक टच ID सेंसर, एक थ्री-एक्सिस जायरोस्कोप आदि सेंसर्स दिए गए हैं. इसमें 36.59Wh तक की बैटरी दी गई है.