Down हुआ Instagram, 10000 यूजर्स नहीं कर पा रहे अपना अकाउंट एक्सेस
अमेरिका और कुछ दूसरे इलाकों में इंस्टाग्राम यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ा, जिससे बुधवार शाम को 10,000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए . इंस्टाग्राम डाउन होने की इस लेटेस्ट घटना की पुष्टि कई यूजर्स ने की है
नई दिल्ली: अमेरिका समेत कुछ और इलाकों में इंस्टाग्राम यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ा. इस दौरान 10000 से ज्यादा यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. आउटेज ट्रैकर प्लेटफॉर्म Downdetector की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत जैसे इलाकों में ऐसी घटनाएं कम हुई हैं, जिससे पता चलता है कि यह समस्या पूरी दुनिया के यूजर्स को नहीं थी, बल्कि केवल एक ही जगह फैली थी.
इंस्टाग्राम आउटेज में यूजर्स को सबसे ज्यादातर दिक्कत वेबसाइट के साथ आई. वहीं, कुछ लोगों को ऐप और प्लेटफॉर्म पर भी लॉगइन की दिक्कत आई. यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला, जिसके बाद इंस्टाग्राम आउटेज की शिकायतें कम हो गईं.
कंपनी ने नहीं बताया आउटेज का कारण:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम डाउनटाइम का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इसके बाद यह समस्या ठीक कर दी गई. बता दें कि मेटा ने अभी तक इंस्टाग्राम के साथ हुई इस समस्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
बता दें कि यह नई आउटेज रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब मेटा अपने यूजर्स के लिए WhatsApp और Instagram दोनों के प्रीमियम वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी अब अपने यूजर बेस से पैसा कमाने के रास्ते ढूंढ रही हैं, ऐसे में यह परेशानी आना यूजर्स को परेशान कर सकती है.
WhatsApp का सब्सक्रिप्शन मॉडल:
WhatsApp कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लाने पर काम कर रही है. इसके तहत कई एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए जाएंगे. इस प्लान में यूजर्स को बेहतर पर्सनलाइजेशन और प्रोडक्टिविटी टूल्स दिए जाएंगे. इसके साथ ही बेसिक फीचर्स को फ्री रखा जाएगा. यह प्लान अभी डेवलपमेंट फेज में है. इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा.
वेटलिस्ट सिस्टम के साथ किया जाएगा रोलआउट:
WABetaInfo ने दावा किया है कि कंपनी एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेश करने का प्लान कर रही है. इसमें यूजर्स को कई ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे, जो बेहतर फीचर्स उपलब्ध कराएगा. इसके साथ ही पर्सनलाइजेशन और प्रोडक्टिविटी फीचर्स को भी इस प्लान के तहत अनलॉक किया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस प्लान को वेटलिस्ट सिस्टम के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. यूजर्स को इसके लिए नोटिफिकेशन भी भेजी जाएंगी. यह एक ऑप्शनल प्लान है, जिससे यूजर्स को यह चुन पाएंगे कि उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना या नहीं.