IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

YouTube वीडियोज में नहीं दिखेंगे Ads, बिना पैसे दिए ही हो जाएगा काम, ये है आसान तरीका

How To Watch YouTube Ad Free: YouTube वीडियोज को अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी एक कमाल की ट्रिक बता रहे हैं. 

Canva
India Daily Live

How To Watch YouTube Ad Free: आजकल YouTube वीडियोज के बीच में बहुत ज्यादा विज्ञापन आने लगे हैं जिन्हें हटाने के पैसे मांगे जाते हैं. अगर कोई YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहता है तो उसे वीडियोज को एड के साथ ही देखना पड़ता है जो काफी इरीटेटिंग रहता है. अगर आप इस तरह के परेशानी से निजात पाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप बिना पैसे दिए फ्री में YouTube वीडियोज देख सकते हैं. चलिए जानते हैं ये तरीका.

Brave करेगा मदद: ये एक ब्राउजर है. जिस तरह से क्रोम या फायरफॉक्स काम करता है, Brave भी इसी तरह काम करता है. इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. Brave डिफॉल्ट तरीके से वेबसाइट्स पर विज्ञापनों या ट्रैकर्स को ब्लॉक कर देता है. 

Brave का इस तरह करें इस्तेमाल: 

  • सबसे पहले आपको Brave ब्राउजर डाउनलोड करना होगा जिसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

  • इसे डाउनलोड करें और फिर इंस्टॉल करें. 

  • इसके बाद ब्राउजर को ओपन करें और यहां पर YouTube सर्च करें. 

  • अब यहां आप जो भी वीडियो देखना चाहते हैं उसे सर्च करें और बिना एड के देखना शुरू करें. 

YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन: 
Individual प्लान की बात करें तो इसके लिए आपको हर महीने 129 रुपये देने होंगे. वहीं, दूसरा Family प्लान है जिसमें घर के 5 मेंबर्स तक एड हो सकते हैं. इसके लिए हर महीने 189 रुपये देने होंगे. एक Student प्लान भी है जिसके लिए हर महीने 79 रुपये देखने होंगे. इसमें शुरू का 1 महीना सर्विस फ्री मिलेगी. 

क्या है इसका बेनिफिट: 
YouTube Premium मेंबरशिप के साथ आप YouTube पर एड-फ्री वीडियो देख सकते हैं. साथ ही, आप ऑफलाइन देखने के लिए वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं. दूसरी ऐप्स का इस्तेमाल करते हुए बैकग्राउंड में वीडियो चलती रहेगी. YouTube Music Premium भी इस मेंबरशिप में शामिल है.