IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

UPI Scam से बचने के लिए आज से ही गांठ बांध लें ये 8 बातें

UPI Scam Safety Tips: UPI स्कैम को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं जिनके चलते लोग अपने लाखों-करोड़ों रुपये गंवा रहे हैं. इस तरह का एक नया स्कैम चल रहा है जिनके जरिए लोगों के अकाउंट को खाली करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे में यूपीआई स्कैम से कैसे बचना है, चलिए जानते हैं.

Canva
India Daily Live

UPI Scam Safety Tips: UPI स्कैम को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक नए तरह के UPI स्कैम का खुलासा किया गया था. इसमें व्यक्ति ने बताया था उसे एक कॉल आया जिसमें व्यक्ति ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया. कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि उसके बैंक अकाउंट  को तुरंत वेरिफिकेशन की जरूरत है और उसे एक खास वेबसाइट पर जाने का निर्देश दिया.

जब व्यक्ति वहां पहुंचा तो उसे 8,999 रुपये का UPI पेमेंट करने के लिए कहा गया. इसके लिए उसे अपना UPI पिन दर्ज करने के लिए कहा गया था. लेकिन स्कैमर्स ने कहा कि उसके पैसे नहीं काटे जाएंगे. साथ ही कहा कि अगर पैसे डेबिट होते हैं, तो यूजर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद उसे पता चला है कि स्कैमर 15 नंबर के फोन नंबर से बात कर रहा है. 

पुलिस को दी जानकारी: 

15 अंकों के नंबर के बारे में पता चलने के बाद व्यक्ति ने स्कैमर को इस बारे में कहा तो उसने कहा कि वो एक फर्जी नंबर इस्तेमाल कर रहा है जिसे कोई भी पुलिस ट्रेस नहीं कर पाएगा. साथ ही कहा कि अगर वो यह वीडियो किसी को दिखाया तो उसका फोन हैक कर लिया जाएगा. 

UPI स्कैम से बचने के तरीके: 

  1. किसी के साथ यूपीआई पिन या ओटीपी शेयर न करें. 

  2. किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का रिप्लाई न दें और इनसे सावधान रहें. 

  3. एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करें. 

  4. अपनी डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अप टू डेट रखें. 

  5. अपने बैंक स्टेटमेंट को लगातर रिव्यू करें और संदिग्ध लेनदेन पर नजर रखें. 

  6. किसी को भी पेमेंट करने से पहले रिसीवर की डिटेल अच्छे से चेक करें. 

  7. किसी थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप्स पर भरोसा न करें. केवल ट्रस्टेड सोर्स से ही ऐप को डानलोड करें. 

  8. बैंक में हुई किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी को रिपोर्ट करें.