सोशल मीडिया पर वायरल हुई Ram Mandir की झूठी खबरें, इस तरह करें ब्लॉक

राम मंदिर की फेक फोटोज, खबरें या वीडियो को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आपको इस तरह को कोई फोटो दिखती है तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं.

Shilpa Srivastava

जहां एक तरफ राम मंदिर को लेकर अयोध्या में पूरी तैयारी हो चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. इसे लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है. बता दें कि सोशल मीडिया में पर राम मंदिर झूठी तस्वीर, खबरें या वीडियो वायरल की जा रही हैं. 

सरकार ने जारी एडवाइजरी:
इसे लेकर सरकार ने एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनियों को मंदिर की फेक फोटोज, खबरें या वीडियो पर लगाम लगाने की जरूरत है और ऐसा किया जाना बेहद जरूरी है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि राम मंदिर की झूठी तस्वीरें माहौल बिगाड़ रही हैं. 

अगर आपके पास भी राम मंदिर की कोई फेक फोटो, खबरें या वीडियो आती है तो आप उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें. साथ ही आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कि इस तरह की फेक फोटो को रिपोर्ट कैसे करें. साथ जानते हैं कि फेक मैसेजेज से कैसे बचा जाए. 

कैसे करें रिपोर्ट

  • अगर आपको कोई पोस्ट फेक लगती है को आप उसे रिपोर्ट करने के लिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें. 

  • इसके बाद आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें Report Photo लिखा होगा. 

  • फिर कुछ और ऑप्शन्स मिलेंगे जिसमें Violence, Harassment जैसे विकल्प मिलेंगे. 

  • जब आप किसी एक विकल्प को चुनेंगे तो आपसे पूछा जाएगा Does this go against our community standards? यहां Yes पर क्लिक कर दें. 

  • फिर Submit पर क्लिक कर दें. 

फेक मैसेज से करें बचाव:

  • अगर आपको राम मंदिर की कोई फेक फोटो दिखती है तो आप उस मैसेज को ऊपर दिए गए तरीके से रिपोर्ट कर सकते हैं. 

  • किसी भी फोटो पर विश्वास करने से पहले आपको उसकी पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए. 

  • राम मंदिर की वास्तविक फोटोज के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटोज पर ही विश्वास करें.