AI वॉयस क्लोनिंग स्कैम तेजी से बढ़ रहा है. लोग इसके जरिए दूसरों का पैसा चुराते हैं. इस स्कैम में हैकर्स आपके परिजन या दोस्त की आवाज क्लोन करते हैं और फिर आपको कॉल करते हैं. यूजर यह समझ ही नहीं पाते हैं कि उनके साथ स्कैम हो रहा है. अब सवाल यह है कि आखिर आप यह कैसे पहचान सकते हैं कि कोई आवाज क्लोन कर आपसे बात कर रहा है और इससे कैसे बचा जा सकता है.
AI वॉयस क्लोनिंग स्कैम कैसे पहचानें:
अगर आपको किसी परिजन या आपके किसी सहकर्मी का कॉल आता है और वो किसी भी अजीब समय पर, तो आपको सतर्क रहना चाहिए. यह स्कैम हो सकता है.
अगर कॉल करके आपका दोस्त या परिजन आपसे अचानक से पैसे मांगने लगता है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. इस तरह की कॉल में सामने वाला व्यक्ति मुसीबत में होने की बात कहता है.
AI वॉयस क्लोनिंग तकनीक के जरिए अगर आपके पास कॉल आता है तो उसकी आवाज में कोई न कोई बदलाव जरूर समझ आएगा. आवाज पूरी तरह से क्लोन की जा सकती है लेकिन बोलने का तरीका या उच्चारण अलग हो सकता है. ऐसे में बोलने के तरीके को अच्छे से समझें.
अगर इस तरह का कोई कॉल आता है और आपसे आपके अकाउंट नंबर या सिक्योरिटी नंबर की मांग की जाती है तो सतर्क हो जाएंगे. इस तरह के किसी भी कॉल पर भरोसा न करें.
इस तरह रहें सुरक्षित:
अगर आपके पास किसी अज्ञात नंबर से कॉल आती है तो उसे वॉयसमेल में जानें दें. जरूरी नहीं कि आप हर कॉल का जवाब दें. अगर वॉयसमेल में मैसेज सुनकर आपको लगे कि कॉल करना है तो आप बैक कॉल कर सकते हैं.
जिस व्यक्ति का कॉल आ रहा है सबसे पहले उसकी पहचान वेरिफाई करें. अगर आप किसी परिचित के कॉल का उत्तर देते हैं, तो भी सतर्क रहें. हर बात को ध्यान से सुनें. अगर कॉल पर कोई आपसे किसी जरूरी डिटेल को शेयर करने की बात कर रहा है तो ऐसा बिल्कुल न करें.
कॉल पर अगर आपको कोई किसी बात को लेकर दवाब दे रहा है तो आप क्विक डिसीजन न लें. किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले दो बार जरूर सोचें.
अगर आपको AI वॉयस क्लोनिंग का कोई मामला लगता है तो आपकी उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.
फोन पर किसी के साथ भी किसी तरह की पर्सनल जानकारी शेयर न करें.
आप कॉल ब्लॉकिंग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने में मदद मिलती है.