iPhone से भी ज्यादा है Google Pixel 9 सीरीज की कीमत, यहां करें चेक

Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL समेत फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया गया है. इन सभी फोन्स की कीमत से लेकर कलर्स तक सभी कुछ हम यहां बता रहे हैं. इसके अलावा इन्हें कब और कहां से खरीदा जा सकेगा, ये भी हम आपको यहां बता रहे हैं.

Google
India Daily Live

Google Flagship Smartphones: मेड बाय गूगल इवेंट में Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL लॉन्च किए गए हैं. ये कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं जिनमें टेंसर जी4 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही टाइटन एम2 सिक्योरिटी चिपसेट दिया गया है. ये तीनों ही फोन्स IP68 रेटिंग के साथ आते हैं जिनके साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं. इसके साथ 7 साल का एंड्रॉइड अपडेट और सिक्योरिट अपडेट भी दिया जाएगा. 

Pixel 9 की फ्लैगशिप सीरीज के साथ कंपनी के फोल्डेबल फोन की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती हैं और इनके कलरवे काफी शानदार हैं. इनकी कीमत क्या है और इन्हें कब से खरीदा जाएगा, चलिए जानते हैं.

भारत में Pixel 9 Pro Fold की कीमत और उपलब्धता:

भारत में Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये है. इसे एक ही वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसमें 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसे इसे ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. इसे फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध कराया गया है. इस फोन को फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल रिटेल आउटलेट के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है. Google का कहना है कि Pixel 9 Pro Fold भारत में 22 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे दिल्ली और बेंगलुरु में Google के वॉक-इन सेंटर से भी खरीद सकते हैं.

भारत में Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL की कीमत:

Pixel 9 को एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा रहा है जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है. इसकी कीमत 79,999 रुपये है. इसे पेओनी, पोर्सिलेन, ओब्सीडियन और विंटरग्रीन कलरवे में उपलब्ध कराया गया है. 

Pixel 9 Pro की कीमत 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,09,999 रुपये है. वहीं, Pixel 9 Pro XL की कीमत 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 1,24,999 रुपये है. दोनों प्रो मॉडल हेजल, पोर्सिलेन, रोज क्वार्ट्ज और ओब्सीडियन कलर में खरीदा जा सकेगा. Pixel 9 लाइनअप 22 अगस्त से फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध होगा.