Google Help Me Write for Chrome: Email लिखने से लेकर ग्रामर और स्पेलिंग ठीक करने तक Google Help Me Write करेगा हर काम
Google अपने क्रोम में Help Me Write फीचर को रोलआउट कर रहा है. यहां से आप ईमेल लिख भी पाएंगे. साथ ही ग्रामर और स्पेलिंग ठीक भी कर पाएंगे.
Google Help Me Write for Chrome: Google अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में जनरेटिव AI रोलआउट कर रहा है. इससे गूगल सर्विसेज का एक्सपीरियंस दोगुना हो जाएगा. कंपनी ने Help Me Write AI टूल को क्रोम यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है. यह फीचर Gemini जनरेटिव AI पर काम करता है. यह यूजर्स की मदद लिखने में या किसी टेक्सट को बेहतर करने में करता है. इस फीचर के आने से यूजर्स को काफी सुविधा होने वाली है.
गूगल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि Gemini मॉडल का इस्तेमाल कर आसानी से किसी भी टॉपिक पर लिखा जा सकता है या फिर किसी भी लिखे हुए टेक्स्ट को रिफाइन किया जा सकता है. इस फीचर को गूगल क्रोम पर कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप।
गूगल क्रोम पर कैसे करें Help Me Write टूल का इस्तेमाल:
स्टेप 1: सबसे पहले गूगल क्रोम में साइन इन करें.
स्टेप 2: इसके बाद सेटिंग्स में जाकर थ्री-डॉ्स पर क्लिक करें.
स्टेप 3: फिर Experimental AI पर क्लिक करें. अब जो पेज खुलेगा उसमें Help me write को इनेबल कर दें.
स्टेप 4: सर्विस इनेबल करने के बाद ओपन टेक्स्ट फील्ड पर राइट क्लिक करें. फिर Help me write सेलेक्ट करें और सर्विस इस्तेमाल करना शुरू करें.
Also Read
Help Me Write टूल को Chrome M122 वर्जन के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. फिलहाल यह Mac और विंडोज पीसी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. अभी यह सर्विस केवल इंग्लिश-स्पीकिंग क्रोम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है.
Gmail पर कैसे इस्तेमाल करें Google का Write for Me टूल:
-
सबसे पहले Gmail ओपन करें. फिर Compose पर क्लिक करें.
-
इसके बाद विंडो में सबसे नीचे Help me write बटन पर टैप करें.
-
अब एक प्रॉम्प्ट बॉक्स आएगा जिसमें आपको डिस्क्रिप्शन लिखा होगा. ये डिस्क्रिप्शन आपके मेल के बारे में होना चाहिए जो भी आप लिखवाना चाहते हैं. उदाहरण के तौर पर- write an email for leave application.
-
इसके बाद क्रिएट पर पर क्लिक करें. Gmail आपके लिए एक ड्राफ्ट जनरेट कर देगा. अब इस ड्राफ्ट को आप एडिट भी कर पाएंगे.
-
जब आपको लगे कि सब सही है तो Insert पर क्लिक कर दें. फिर Send पर क्लिक कर दें.