e-Sim ऐप्स  पर Google का बड़ा एक्शन, जानें 

e-Sim: आप यदि ई-सिम का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. क्योंकि गूगल ने दो ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है. यह ऐप्स भारतीयों को ई-सिम बेच रहे थे.

Shubhank Agnihotri

e-Sim: आप यदि ई-सिम का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. क्योंकि गूगल ने दो ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है. यह ऐप्स भारतीयों को ई-सिम बेच रहे थे.

ऐसे में इन ऐप्स को अब गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा. ये ऐप्स बगैर मंजूरी के भारतीय बाजार में इंटरनेशल ई-सिम की बिक्री कर रहे थे. Airalo और Holafly नाम के इन ऐप्स पर गूगल ने यह एक्शन लिया है. 

DOT  के आदेश पर एक्शन: 


रिपोर्ट की मानें तो गूगल की ओर से यह एक्शन दूरसंचार विभाग के निर्देश पर लिया गया है.आपको बता दें कि Airalo और Holafly  सिंगापुर बेस्ड ऐप्स हैं. यह भारत में ई-सिम को बेच रहे थे. 

ई-सिम क्या है: 

ई-सिम डिजिटल सिम है. यह यूजर्स को बिना सिम कार्ड का यूज किये बिना अपने नेटवर्क के साथ मोबाइल प्लान एक्टिवेच करने की परमिशन देता है.

आपको बता दें कि भारत में विदेशी सिम बेचने के लिए कंपनी को दूरसंचार विभाग से एनओसी लेनी होती है. इन दोनों ऐप्स के पास ऐसा कोई सर्टिफिकेट नहीं था. 

गूगल ने 5 जनवरी को दोनों ऐप्स से एक्सेस को बैन कर दिया है. यह एक्सेस गूगल और एप्पल के भारतीय यूजर्स के लिए रोका गया है. हालांकि भारत के बाहर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है.