23000 रुपये से कम में खरीदें Samsung 43 इंच टीवी, फिर नहीं मिलेगा मौका

अगर आप नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको एक ऑफर के बारे में बता रहे हैं, जो सैमसंग के स्मार्ट टीवी को कम कीमत में उपलब्ध कराएगा.

Amazon
Shilpa Srivastava

Smart TV Discount: क्या आप अपने घर के लिए एक नया टेलिविजन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? क्या आपका बजट 25,000 रुपये से कम है? अगर इन दोनों सवालों का जवाब हां है… तो हम आपको एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं. फ्लिपकार्ट पर कई स्मार्ट टीवी को सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. सैमसंग के 43 इंच के टीवी को 18% डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इस टीवी को कितने में खरीदा जा सकेगा.

Samsung Televisions 43 inch Full HD LED Smart Tizen TV की कीमत: यह एक स्मार्ट टीवी है. इसकी कीमत 27,500 रुपये है. इसे 18% डिस्काउंट के साथ 22,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. आप इस टीवी को EMI पर भी खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको हर महीने 6,433 रुपये की EMI देनी होगी. इसके अलावा अगर आपके पास एक्सिस का कार्ड है तो 2,950 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. वहीं, कुछ अन्य बैंक्स पर 1,200 रुपये का ऑफ मिल जाएगा. पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर 2,200 रुपये तक का ऑफर मिल जाएगा. 

टीवी में क्या हैं खासियतें:

इस टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह फुल एचडी एलईडी टीवी है. इसमें 50 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मौजूद है. इसके साथ ही बढ़िया साउंड क्वालिटी के लिए 2 स्पीकर्स और 20 वॉट का स्पीकर आउटपुर मौजूद है. इसका ऑपरेटिंग सिस्टम टाइजन है. इसमें 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की स्टोरेज मौजूद है. कनेक्टिविटी की बात करें तो 2 एचडीएमआई पोर्ट्स, 1 यूएसबी पोर्ट, बिल्ट वाई-फाई और ब्लूटूथ फीचर मौजूद है. 

इस टीवी में वॉयस अस्सिटेंट दिए गए हैं, जिससे टीवी को कंट्रोल करना आसा नहो जाता है. इसके अलावा सैमसंग नॉक्स आपके डाटा को सुरक्षित रखते हैं. वहीं, सैमसंग टीवी प्लस आपको फिल्में, टीवी प्रोग्राम और लाइव चैनल्स का अनुभव मिलेगा. दमदार साउंड के लिए सैमसंग साउंडबार को आसानी से सिंक किया जा सकता है. यह टीवी आपके लिविंग रूम और बेडरूम दोनों के इंटीरियर से मेल खाएगा.