बड़ी स्क्रीन वाला टीवी मूवी थिएटर कर देगा फेल, Flipkart Sale में मिल रहा सस्ता
Smart TV Discount: अगर आप अपने लिए नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Big Saving Days Sale 2 मई से शुरू होने जा रही है.
Smart TV Discount: Flipkart Big Saving Days Sale 2 मई से 9 मई तक चलेगी. Flipkart प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले शुरू हो जाएगी. इस दौरान Blaupunkt स्मार्ट टीवी पर छूट दी जा रही है. अगर आप नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इस कंपनी के टेलिविजिन्स पर क्या ऑफर दिया जा रहा है, इसकी जानकारी दे रहे हैं.
Flipkart सेल में Blaupunkt के स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट: Blaupunkt के 43 इंच क्वांटम डॉट सीरीज 4K अल्ट्रा एचडी क्यूएलईडी गूगल टीवी की कीमत 21,999 रुपये है. अभी इसके साथ SBI कार्ड पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, 7500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि सेल शुरू होने के बाद कई अन्य ऑफर्स को एड किया जा सकता है. इन दोनों के साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है. चलिए जानते हैं इनकी खासयितें:
Blaupunkt स्मार्ट टीवी के फीचर्स: इस टीवी का डिजाइन काफी स्लीक है और यह स्मूद एक्सपीरियंस देता है. इस टीवी का डिस्प्ले कमाल के कलर्स और हाई ब्राइटनेस प्रॉड्यूस करता है. वहीं, Blaupunkt का 55 इंच क्वांटम डॉट सीरीज 4K अल्ट्रा एचडी क्यूएलईडी गूगल टीवी की कीमत 33,999 रुपये है. इसकी वीडियो क्वालिटी कमाल है. साथ ही गूगल अस्सिटेंट के साथ इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.
ये दोनों ही टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ आते हैं. इनमें डॉल्बी डिजिटल प्लस, डॉल्बी एटमस और DTS ट्रूसाउंड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, दोनों ही टीवी स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं. ये लिविंग में लगे हुए काफी अच्छे नजर आएंगे.