इंतजार खत्म! इस दिन शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days 2026, देखें डिटेल्स

अगर आप कोई भी सामान ऑनलाइन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ इंतजार करने की जरूरत है. बता दें कि Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो सकती है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अगर आप कोई भी सामान ऑनलाइन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ इंतजार करने की जरूरत है. बता दें कि Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो सकती है. इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल सकते हैं. अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सेल अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हो सकती है, जो त्योहारों की भीड़-भाड़ वाले समय के लिए बिल्कुल सही है.

अगर ये खबर सही होती है, तो स्मार्टफोन से लैपटॉप तक कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी छूट दी जा सकती है. वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस के साथ सदस्यों को हमेशा की तरह अर्ली एक्सेस (जल्दी खरीदारी का मौका) भी मिल सकता है, जिसका मतलब है कि वे बाकी लोगों से एक दिन पहले ही इन डील्स का फायदा उठा सकेंगे.

Flipkart Big Billion Days सेल की तारीख लीक:

रिपोर्ट्स के अनुसार, Flipkart ऐप की एक झलक देखी गई थी, जिसके अनुसार, सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 को होगी, जबकि Plus सदस्य 8 अक्टूबर से ही खरीदारी कर सकेंगे. हालांकि, यह खबर कितनी सही है और कितनी अफवाह, ये तो तभी कंफर्म होगा जब कंपनी खुद इसे कंफर्म करेगी. 


10 प्रतिशत तक बैंक डिस्काउंट:

प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलने के अलावा कुछ बैंकों के कार्ड पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा. एक्सिस और आईसीआईसीआई के कार्ड से खरीदारी करने पर तुरंत 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी. मिनिमम ऑर्डर वैल्यू, कौन-से कार्ड और कौन से प्रोडक्ट इस ऑफर में शामिल हैं, ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. 

बता दें कि पिछले साल, Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी, जिसमें Plus और Black दोनों सदस्यों को 24 घंटे पहले खरीदारी करने का मौका (अर्ली एक्सेस) मिला था. इस दौरान भी कई बैंक डिस्काउंट दिए गए थे. लोगों को Apple, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स पर शानदार डील्स का फायदा उठाया था. इसके अलावा बैंक ऑफर्स भी दिए गए थे.