लैपटॉप खरीदने का शानदार मौका, Flipkart Back to Campus सेल में मिल रहे बंपर ऑफर
अगर आप अपने लिए एक नया लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट बैक टू कैंपस सेल में आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने Back to Campus 2026 सेल आयोजित की है. यह सेल 22 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगी. इस दौरान यूजर्स अपने लिए AI लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और कई तरह की एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस सेल का मकसद AI बेस्ड लर्निंग टूल्स और प्रोडक्टिविटी गैजेट्स बढ़ती मांग को पूरा करना है.
फ्लिपकार्ट सेल से आप Apple, Samsung, ASUS, Lenovo, HP, Dell, Acer, Motorola और OnePlus जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिल रहे हैं. इस लिस्ट में Apple MacBook Air M5, Samsung Galaxy Book6, Asus Vivobook 14 Core Ultra Series 3, Asus Expertbook Ultra, Lenovo Legion Pro 5, OnePlus Pad 4 और Acer Iconia Tab 5G शामिल हैं. कंपनी Sony, JBL, boAt और Noise के ऑडियो डिवाइस भी ऑफर्स उपलब्ध करा रही है.
Student’s Club के भी मिलेंगे फायदे:
अगर आप स्टूडेंट है तो आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है. अगर आपके पास स्टूडेंट आईडी है तो आप फ्लिपकार्ट स्टूडेंट क्लब के लिए साइनअप कर सकते हैं. इसके साथ स्टूडेंट्स को चुनिंदा लैपटॉप पर 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा. 24 महीने तक के लिए नो कॉस्ट EMI की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर का बेनिफिट भी मिलेगा. अगर आपके पास एचडीएफसी कार्ड है तो 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा.
Flipkart ने छात्रों के लिए नया कैंपेन किया लॉन्च:
फ्लिपकार्ट ने स्टूडेंट्स के लिए एक नया विज्ञापन कैंपेन भी शुरू किया है. इसे एक्सक्लूसिवली छात्रों के लिए ही उपलब्ध कराया गया है. अगर आप कैंपस वापस जाने से पहले अपने गैजेट्स को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा मौका कहा जा सकता है. Flipkart इस सेल को हर जगह के छात्रों से सीधे तौर पर जोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.
इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा डिस्काउंट:
यहां से आप एचपी कोर 3 और आई3 पीसी, एमएसआई गेमिंग पीसी, डेल राइजन 5, सैमसंग बुक 4 एज, लेनोवो एआई पीसी, लेनोवो आई7 लैपटॉप, एसर गेमिंग पीसी, एमएसआई आई3 और आई लैपटॉप आदि पर डिस्काउंट दिया जा रहा है.