Fake Views On Video Scam: आज का समय वीडियो का है और हर दूसरा व्यक्ति वीडियो बना भी रहा है. कई लोग Youtube चैनल्स और वीडियोज के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. वीडियो पर अच्छे व्यूज आएंगे तो पैसा भी आएगा. लेकिन कुछ लोग अपने वीडियोज पर व्यूज बढ़ाने के लिए गलत तरीका अपना रहे हैं. एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स को ऐसा करना भारी पड़ गया. चलिए जानते हैं यह पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला: यह मामला चीन का है. इसमें चीन के वांग ननाम के व्यक्ति ने अपनी वीडियोज पर व्यूज को बढ़ाने के लिए एक नया तरीका ढूंढा था. इसके लिए उसने 4600 फोन यूज किए और उनसे अपने ही वीडियो को व्यूज दिए. आपको लग रहा होगा कि यह बेकार की बात है लेकिन आपको बता दें कि इससे उस व्यक्ति ने 4 महीनों में 4,15,000 अमेरिकी डॉलर (भारतीय कीमत के अनुसार 3 करोड़ से ज्यादा रुपये) कमाए. सुनकर हैरानी हो रही है न, लेकिन यह सही है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया है कि वांग ने 2022 में अपना बिजनेस शुरू किया था. फिर उसके कुछ दोस्तों ने उसे बताया कि वो किस तरह से व्यूज और लाइक्स को बढ़ा सकता है.
इस स्कैम को करने के लिए वांग ने 4600 फोन्स खरीदे. सिर्फ यही नहीं, उसने एक VPN और नेटवर्क भी खरीदा. इस स्कैम को अंजाम देने के लिए इस व्यक्ति ने एक स्पेशल क्लाउड सॉफ्टवेयर का यूज किया. इन भी के साथ एक ऐसा प्रोसेस तैयार किया गया जिसमें पलक झपकते ही व्यूज और लाइक बढ़ जाते थे.
भुगतनी पड़ रही है सजा: एक रिपोर्ट के अनुसार, वांग का ये जाल पकड़ा गया है और उसे 15 महीने की कैद हो गई. सिर्फ इतना ही नहीं, उस पर 7000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ऐसे में अगर आपके मन में भी ऐसा कोई तरीका आता है जिससे आप अपनी वीडियो के व्यूज को बढ़ा सकते हैं, तो ये खबर आपकी आंखे खोल देगी.