menu-icon
India Daily

Digital Arrest: वीडियो कॉल पर कोई लगा रहा है इल्जाम, घबराएं नहीं…! जानें बचने के तरीके

Digital Arrest Tips: अगर आप डिजिटल अरेस्ट की परेशानी से बचना चाहते हैं तो यहां हम आपको इससे बचने के कुछ टिप्स बता रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

India Daily Live
Digital Arrest: वीडियो कॉल पर कोई लगा रहा है इल्जाम, घबराएं नहीं…! जानें बचने के तरीके

Digital Arrest Tips: भले ही आपको Digital Arrest के बारे में पता हो लेकिन जब खुद के साथ ऐसा होना शुरू होता है तो इंसान सब कुछ भूल जाता है. लेकिन ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है, ये हम आपको कई बार बता चुके हैं. एक बार फिर बता देते हैं कि Digital Arrest के मामले पूरी तरह से स्कैम होते हैं आपको इस तरह के मामलों से बचकर रहना चाहिए. यहां हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जो आपको इस तरह के मामलों से बचाने में मदद करेंगे. 

Digital Arrest से बचने के, लिए क्या करें:

1. सबसे पहले तो आपको हाल फिलहाल में चल रहे सभी तरह के स्कैम के बारे में पता होना चाहिए. आपको यह पता होना बेहद जरूरी है कि हैकर्स किस तरह से लोगों को फंसा रहे हैं जिससे आप खुद को बचा सकें. 

2. अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो आपको सबसे पहले उसकी कॉलर आइडेंटिटी को वेरीफाई करना होगा. अगर आपने गलती से कॉल उठा ली है तो आपको उस व्यक्ति की आधिकारिक आइडेंटिटी को वेरीफाई करना चाहिए जिससे आपको यह पता चल पाए कि यह कॉल वैध है या अवैध. 

3. अगर आपके साथ डिजिटल अरेस्ट की कोई स्थिति बन जाती है तो आपको घबराना नहीं है. आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई कानूनी मामला है तो उसे वीडियो कॉल या वॉयस कॉल पर नहीं बल्कि कानूनी तरह से ही निपटाया जाता है. 

4. निजी जानकारी शेयर न करें: चाहे कोई व्यक्ति आपको जानता हो या न जानता हो, या आप किसी व्यक्ति को जानते हों या न जानते हों, आपको अपनी फाइनेंशियल या निजी जानकारी किसी के भी साथ शेयर नहीं करनी है. 

5. अगर कोई आपसे ये कहता है कि आपके नाम से कोई पार्सल या गैर-कानूनी सम्मान है तो आप उस दावे को आधिकारिक सोर्स से वेरीफाई करें. जब तक उस दावे की प्रमाणिकता पता न चल जाए तब तक विश्वास न करें और खुद से अपने लोकल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी या कानूनी अधिकारियों से संपर्क करें.

6. गलती से भी किसी को पैसा ट्रांसफर न करें. क्योंकि पैसा एक बार जाएगा तो वापस नहीं आएगा. ऐसे में किसी को भी पैसा ट्रांसफर करने से पहले 100 बार सोचें और खासतौर से तब जब कोई आपको ब्लैकमेल करके या बरगला के पैसा मांग रहा हो.