IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

सोशल मीडिया से बच्चों को हर हाल में रखें दूर…! आखिर एलन मस्क ने क्यों कहीं ये बात

Social Media Impact On Children: एक्स प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने माता-पिता को सतर्क करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया से बच्चों को हर हाल में दूर रखना चाहिए. जानें ऐसा क्यों कहा. 

Canva
India Daily Live

Social Media Impact On Children: X के मालिक एलन मस्क हमेशा से ही बच्चों को लेकर काफी बात करते नजर आए हैं. इस बार भी उन्होंने बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में बात की है. पिछले साल मस्क ने कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कभी रोक नहीं लगाई और यह एक गलती हो सकती है. अब, उन्होंने एक बार फिर से इस पर बात करते हुए बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभावों के बारे में चिंता व्यक्त की है. 

मस्क ने सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान पर जोर देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया बच्चों के लिए बुरा हो सकता है. उनका मानना है कि सोशल मीडिया जिस तरह से काम करता है, फैंसी कंप्यूटर प्रोग्राम लोगों को अच्छा महसूस कराते हैं और उनका इंटरेस्ट बनाए रखने की कोशिश करते हैं, वह बच्चों के लिए काफी बुरा हो सकता है. उनका सुझाव है कि माता-पिता को यह कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए कि उनके बच्चे सोशल मीडिया का कितना इस्तेमाल कर रहे हैं. 

एलन मस्क इस बात से भी चिंतित हैं कि सोशल मीडिया लोगों, खासकर बच्चों के दिमाग पर कैसे असर डालता है. उनका मानना है कि सोशल मीडिया कंपनियां लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं. इससे युवाओं को काफी मुश्किल हो सकती है. यह सब देखते हुए मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया बच्चों के लिए बुरा है. 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में चिंता जताई है. इससे पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं. उनका कहना है कि इन प्लेटफार्मों ने अपने टूल के जरिए बच्चों का शोषण किया है जिससे कई बार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है.