कछुए की चाल चल रहा है आपका पुराना स्मार्टफोन, इन टिप्स से हो जाएगा सुपरफास्ट

Tips To Fix Slow Smartphone: अगर आपका फोन स्लो हो गया है तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा जिससे आपका फोन तुरंत ही फास्ट हो जाएगा. ये टिप्स आपके पुराने फोन में भी काम आएंगी. कई बार चाहें नया फोन हो या पुराना, हैंग होने की परेशानी आती है जिसे ठीक करना बेहद आसान होता है, लेकिन हमें तरीका नहीं पता होता. यहां हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बता रहे हैं.

Canva
India Daily Live

Tips To Fix Slow Smartphone: आपके साथ कई बार हुआ होगा कि फोन पर कुछ करते-करते आपका फोन बंद हो जाता होगा? या फिर फोन हैंग या लैग करता होगा? यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जो ज्यादातर एंड्रॉइड यूजर्स के साथ आती है. इस तरह की समस्या का समाधान काफी आसान होता है बस हमें कई बार इनके बारे में पता नहीं होता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स दे रहे हैं जो आपकी इस परेशानी से निजात दिला सकते हैं.

एंड्रॉइड स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जिन्हें एडजस्ट करने या चेंज करे से फोन के हैंग होने या लैग होने की दिक्कत काफी हद तक कम हो जाती है. इसके लिए आपको क्या-क्या करना है, चलिए जानते हैं. 

ऐप कैशे साफ करें: 

  • सबसे पहले सेटिंग में जाएं. उसके बाद स्टोरेज पर जाएं.

  • अपना कैश डिलीट करने के लिए, Clear Cache पर टैप करें. 

  • वहीं, अगर किसी ऐप का कैशे क्लियर करना है तो आपको सेटिंग पर जाना होगा. फिर उस ऐप पर जाएं जिसका कैशे आप क्लियर करना चाहते हैं. फिर Clear Cache पर टैप कर दें. 

स्टोरेज क्लियर करें: 

कई बार स्टोरेज फुल हो जाने से भी फोन हैंग होने लगता है. इसके लिए स्टोरेज खाली करनी होगी. सबसे पहले सेटिंग पर जाएं. फिर स्टोरेज सेलेक्ट करें. इसके बाद पुरानी फोटोज, मूवी और फाइल्स को डिलीट कर दें जिसकी अब जरूरत नहीं है. 

डिवाइस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करें: 

फोन के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए. इससे आपको नई सर्विसेज भी मिलती रहती हैं और बग्स भी फिक्स हो जाते हैं. 

अपने फोन को रिस्टार्ट करें: 

अपने फोन को समय-समय पर रिस्टार्ट करते रहें. ऐसा करने से सिस्टम रिबूट हो जाता है और फोन भी फास्ट काम करने लगता है. इसके लिए पावर बटन को दबाकर रखें. फिर Restart पर टैप कर दें. 

बेकार ऐप्स को अनइंस्टॉल करें:

हमारे फोन में कई ऐसी ऐप्स होती हैं जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता है. ऐसी ऐप्स फोन को स्लो करती हैं. इस तरह की ऐप्स को डिलीट कर देना चाहिए. 

विजेट को डिसेबल करें:

अगर आपने स्क्रीन पर विजेट लगा रखे हैं तो फोन स्लो हो सकता है. होम स्क्रीन पर किसी भी विजेट को दबाकर रखें, फिर उसे खींचकर अनइंस्टॉल करें या उस जगह से हटा दें. 

मैलवेयर चेक करें: 

आपको यह चेक करना होगा कि कहीं आपके फोन में वायरस तो नहीं आ गया है. इसके लिए आपको एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सिस्टम स्कैन करना होगा.