Laptop से निकलनी वाली हीट आपको कर सकती है बीमार, आज से ही बंद कर दें ये काम
Laptop health Risks: अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. लैपटॉप को गोद में रखकर काम करना आपकी हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकता है. इस तरह की परेशानी से कैसे बचना है, चलिए जानते हैं, जिससे आप सुरक्षित रह पाएं.
Laptop Health Risks: लैपटॉप हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है. इसी का इस्तेमाल हम पूरे दिन ऑफिस में और शाम में वीडियो देखने के लिए करते हैं. कम्यूनिकेशन और एंटरटेनमेंट का यह एक बेहद ही पोर्टेबल साधान है. यह जितना सुविधाजनक है उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है. लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी से आपको हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
बता दें कि CPU, GPU, बैटरी और यहां तक कि स्टोरेज ड्राइव जैसे कंपोनेंट्स के चलते लैपटॉप से हीट जनरेट होती है. इससे कई समस्याएं हो सकती हैं. स्किन पर रैश पड़ना, स्किन जलना आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में लैपटॉप का इस्तेमाल करते हुए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है.
इस तरह करें लैपटॉप का इस्तेमाल, नहीं होगी दिक्कत:
-
लैपटॉप कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें. कूलिंग पैड ज्यादा वेंटिलेशन देते हैं. इससे लैपटॉप की सतह का टैम्प्रेचर कम हो जाता है.
-
कई लोगों की आदत होती है कि वो लैपटॉप को गोद में रखकर बैठ जाते हैं. यह गलत आदत है. इसे डेस्क या टेबल पर रखना चाहिए. स्किन और डिवाइस के बीच लैपटॉप स्टैंड या कुशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
-
आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके लैपटॉप के वेंट ब्लॉक न हो. अगर ऐसा होता है तो लैपटॉप गर्म होने लगता है क्योंकि हवा बाहर नहीं जा पाती है. धूल हटाने और एयरफ्लो को बेहतर बनाने के लिए रेग्यूलरली वेंट को क्लीन करते रहना चाहिए.
-
लंबे समय तक लैपटॉप पर काम न करें. ऐसा करने से आपका बॉडी पॉश्चर भी सही रहेगा और मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के जोखिम को कम करेगा. मस्कुलोस्केलेटल में बॉडी पॉश्चर खराब हो जाता है. इस बीमारी में पीठ और गर्दन में दर्द रहने लगता है.
-
कई बार आउटडेटेड सॉफ्टवेयर के चलते लैपटॉप से हीट ज्यादा निकलने लगती है. आपको हमेशा सॉफ्टवेयर और ड्राइवर को अपडेट रखना होगा.
-
अपने लैपटॉप के टैम्प्रेचर पर नजर रखने के लिए आपको सॉफ्टवेयर टूल का इस्तेमाल करना होगा. यह आपको डिवाइस के ज्यादा गर्म होने पर क्या करना है, इसकी सलाह देगा.
-
कई बार लैपटॉप की सर्विस करानी जरूरी हो जाती है. इसके इंटरनल कंपोनेंट्स में सफाई करना या थर्मल पेस्ट को बदलना जरूरी होता है तो इसे समय-समय पर कराते रहना चाहिए.