पैंट की इस जेब में फोन रखना है खतरनाक! नहीं सुधारी आदत तो हो जाएगी बड़ी बीमारी

Smartphone Radiation: अगर आप अपने फोन को शर्ट या पैंट की जेब में रखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. यह खतरनाक साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

India Daily Live

Smartphone Radiation: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. हम इसके बिना रह ही नहीं सकते हैं. चाहें किसी से बात करनी हो या फिर ऑफिस का कोई जरूरी काम, स्मार्टफोन आज के समय में एक अहम डिवाइस बन चुकी है. कई लोगों को तो स्मार्टफोन टॉयलेट में भी लेकर जाने की आदत है. स्मार्टफोन का एडिकशन महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में देखा जाता है. जब भी पुरुष बाहर जाते हैं तो वो फोन को अपनी पैंट या शर्ट की जेब में रखते हैं. यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. अगर आपको ये आदत है तो इसे आज ही छोड़ देना होगा. 

कैंसर की वजह है फोन रेडिएशन: क्या आप जानते हैं कि फोन से जो रेडिएशन निकलती है वो कैंसर की वजह बन सकती है. कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फोन को जब जेब में रखा जाता है ते उससे जो रेडिएशन निकलती है उसे आपके शरीर को करीब 2 से 7 गुणा तक झेलना पड़ता है. यह शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. रिसर्चर्स का कहना है कि यह कई बार इतना स्ट्रॉन्ग होता है कि यह DNA स्ट्र्क्चर भी बदल सकता है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर आप फोन को शर्ट की जेब में रखते हैं तो इससे हार्ट प्रॉब्लम हो सकती है. वहीं, अगर पैंट की जेब में फोन रखा जाए तो पुरुषों का स्पर्म काउंट कम हो सकता है और कूल्हे की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. हालांकि, यह सभी जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर हैं. लेकिन किसी बीमारी या परेशानी से बचने के लिए प्रीकॉशन तो हमें ही लेने होंगे. 

कहां रखें फोन: 
फोन को आप पर्स या बैग में कैरी कर सकते हैं. अगर आपके पास पर्स या बैग नहीं है तो आप इसे अपने पैंट या जीन्स की पीछे वाली जेब में रखें. लेकिन ध्यान रहे कि फोन का नीचे वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे. इससे फोन से निकलने वाला रेडिएशन बॉडी से कम कॉन्टैक्ट में आता है.