IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

7 दिन तक घर में रखा कैद और लूट लिए 2.81 करोड़ रुपये, आपके डर का फायदा उठा रहे स्कैमर्स

Digital Arrest New Case: डिजिटल अरेस्ट का एक और मामला सामने आ गया है जिसमें एक एसोसिएट प्रोफेसर से 2.81 करोड़ रुपये लूटे गए हैं. महिला के पास एक कॉल आया जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया. महिला को किस तरह से 7 दिन तक डिजिटल कस्टडी में रखा, चलिए जानते हैं.

Canva
India Daily Live

Digital Arrest New Case: लखनऊ में साइबर धोखाधड़ी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां SGPGIMS की एक एसोसिएट प्रोफेसर को 2.81 करोड़ रुपये की बड़ी चपत लगी है. डॉ. रुचिका टंडन 7 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में थी. इनके पास एक कॉल आया था. कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि वो टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अधिकारी हैं. इन्होंने महिला पर अवैध एक्टिविटीज में शामिल होने का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी. 

महिला को इस बात पर यकीन हो जाए कि वो जो कह रहे हैं वो सही है, इसके लिए स्कैमर्स ने सीबीआई अधिकारियों जैसा ड्रेसिंग सेंस भी बनाया. चलिए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में. 

क्या है पूरा मामला: 

महिला ने बताया, "मुझे सुबह एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) का आधिकारी बताया. उन्होंने मुझसे कहा कि पुलिस के निर्देशानुसार मेरा फोन बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि मुंबई साइबर क्राइम सेल में मेरे नंबर के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई थीं. कहा गया था कि मेरे नंबर से लोगों को परेशान करने वाले मैसेज भेजे जा रहे हैं."

इसके बाद महिला को एक आईपीएस अधिकारी के पास भेज दिया गया, जिसने महिला पर उसके बैंक अकाउंट से जुड़ी 7 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया था. स्कैमर ने तुरंत गिरफ्तारी की धमकी दी. महिला को डराने के लिए उन्होंने डिजिटल कस्टडी का इस्तेमाल किया. महिला ने आगे बताया कि इन सब के बाद उसकी बात एक सीबीआई अधिकारी से बात कराई गई. उन्होंने कहा कि इस बारे में किसी को न बताया जाए.

बहुत ज्यादा स्ट्रेस के बाद और कानून के डर से उसने 7 दिनों में 2.81 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. स्कैमर्स ने व्यक्ति के साथ लगातार कॉन्टैक्ट बनाए रखा, यह सुनिश्चित करते हुए कि वह अलग-थलग रहे और जो वो कह रहे हैं उसका पालन करती रहे. महिला को जब एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है तो तब उसने पुलिस में कंप्लेंट कराई. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.