IPL 2026

iPhone 17 से Pixel 9a तक… यहां जानें बेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स के बारे में

क्या आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो यहां हम आपको कुछ दमदार ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में iPhone 17, iPhone 17e, Pixel 9a, Vivo X300 FE, Oppo Reno 15 Pro Mini 5G शामिल हैं.

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: क्या आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो यहां हम आपको कुछ दमदार ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं. आज के समय में बड़े डिस्प्ले वाले फोन्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है. बड़े स्क्रीन वाले फोन बाजार में सबसे आगे हैं, फिर भी कुछ कंपनियां अभी भी छोटी स्क्रीन वाले मॉडल लॉन्च करती हैं. छोटे डिस्प्ले वाले फोन के बारे में बात करें तो इनमें भी एडवांस फीचर दिए जाने लगे हैं. इनकी मदद से यूजर इन्हें एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल कर पाते हैं. 

यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो काफी कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं. इस लिस्ट में iPhone 17, iPhone 17e, Pixel 9a, Vivo X300 FE, Oppo Reno 15 Pro Mini 5G शामिल हैं. चलिए जानते हैं इनकी कीमत से फीचर्स तक, सभी डिटेल्स.

iPhone 17e:

  • डिस्प्ले: 6.1 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर

  • प्रोसेसर: A19

  • स्टोरेज: 256GB, 512GB

  • रियर कैमरा: 48 मेगापिक्सल

  • फ्रंट कैमरा: 12 मेगापिक्सल

  • कीमत: 64900 रुपये (256 जीबी), 84,900 रुपये (512 जीबी)

  • कलर: ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट

Vivo X300 FE:

  • डिस्प्ले: 6.31 इंच एमोलेड, 120Hz

  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 

  • रियर कैमरे: 50 मेगापिक्सल (मेन), 50 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड-एंगल), 8 मेगापिक्सल (अल्ट्रावाइड)

  • फ्रंट कैमरा: 50 मेगापिक्सल

  • बैटरी: 6500mAh, 90W (वायर्ड) + 40W (वायरलेस)

  • कीमत: 79,999 रुपये (12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज), 89,999 रुपये (12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज)

  • कलर: लिलाक पर्पल, नोयर ब्लैक और अर्बन ऑलिव

iPhone 17:

  • डिस्प्ले: 6.3 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर, 120Hz

  • प्रोसेसर: A19

  • रियर कैमरे: 48 मेगापिक्सल (मेन), 48 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड-एंगल)

  • फ्रंट कैमरा: 18 मेगापिक्सल

  • बैटरी: 3692mAh, 40W (वायर्ड) + 25W (मैगसेफ)

  • कीमत: 82,900 रुपये (256 जीबी), 1,02,0900 रुपये (512 जीबी)

  • कलर: ब्लैक, लैवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज और व्हाइट

Google Pixel 9a:

  • डिस्प्ले: 6.3 इंच एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले, 120Hz तक

  • प्रोसेसर: टेंसर G4

  • रियर कैमरे: 48 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड

  • फ्रंट कैमरा: 13 मेगापिक्सल

  • बैटरी: 5100mAh, 23W फास्ट चार्जिंग (वायर्ड), 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग

  • कीमत: 49,999 रुपये (8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज)

  • कलर: आइरिस, ऑब्सिडियन और पोर्सिलेन

Oppo Reno 15 Pro Mini 5G:

  • डिस्प्ले: 6.32 इंच 1.5K LTPS एमोलेड, 120Hz

  • चिपसेट: मीडियाटेक डायमेंसिटी 8450

  • कैमरे: 200 मेगापिक्सल (मेन) + 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड + 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप

  • फ्रंट कैमरा: 50 मेगापिक्सल

  • बैटरी: 6200mAh, 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ

  • कीमत: 59,999 रुपये (12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज)

  • कलर: कोकोआ ब्राउन और ग्लेशियर व्हाइट