T20 World Cup 2026

iPhones, Apple Watches यूजर्स के लिए बुरी खबर, डिवाइस पर क्रैक को कंपनी ने निकाला वारंटी से बाहर

Apple Policy Update: अगर आप iPhones, Apple Watches का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बुर खबर है. इन डिवाइस पर आए सिंगल क्रैक को अब वारंटी में शामिल नहीं किया जाएगा. जानें क्या है यह नया नियम.

Canva
India Daily Live

Apple Policy Update: Apple ने इस महीने iPhones और Apple Watches के लिए एक बड़ा नियम जारी किया है. कंपी ने अपनी रिपेयर और वारंटी पॉलिसी में बदलाव किया है. इससे यूजर्स की डिवाइस को रिपेयर कराने के तरीके पर असर पड़ेगा. पहले, Apple अपनी स्टैंडर्ड वारंटी के तहत सिंगल हेयरलाइन क्रैक को कवर करता था, बशर्ते कि वो किसी डैमेज या किसी ऐसे कारण से नही जो क्रैक का कारण बना हो. इसका मतलब यह था कि अगर आपके iPhone या Apple Watch की स्क्रीन पर एक भी छोटा क्रैक होता है तो आप स्टैंडर्ड वारंटी के तहत बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के इसे ठीक करा सकते हैं. 

कंपनी की पॉलिसी अपडेट: 

अब कंपनी ने अपनी पॉलिसी में अपडेट कर दिया है जिसमें कहा गया है कि अगर इन डिवाइसेज पर एक भी हेयरलाइन क्रैक दिखता है तो वो स्टैंडर्ड वांरटी में कवर नहीं किया जाएगा. इस तरह के क्रैक को एक्सीडेंटल डैमेज के तहत माना जाएगा. अगर आपकी डिवाइस में ऐसा कुछ होता है तो इसे ठीक करने के लिए आपको पैसे देने होंगे. 

Apple स्टोर और Apple ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स को दी जानकारी:

कंपनी ने इस पॉलिसी चेंज के बारे में अपने Apple स्टोर और Apple ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स को भी बता दिया है. यह बदलाव केवल iPhones और Apple Watches को ही प्रभावित करेगा. हालांकि, अगर आपके पास Apple iPad और Mac है और उस पर सिंगल क्रैक आ जाता है तो वह वारंटी में कवर किया जाएगा. 

ऐसे में इस पॉलिसी चेंज से लोगों को काफी नुकसान हो सकता है. क्योंकि इससे पहले तक जब भी लोगों के फोन या वॉच में सिंगल क्रैक आता था तो वो फ्री में ठीक कर दिया जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब इसके लिए जेब से पैसा देना होगा जो कि यूजर्स को निराश कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने ऐसा क्यों किया है इसका कोई खास कारण नहीं बताया है.