Apple Watch न होती तो मैं जिंदा न होता…! इस वॉच ने फिर बचाई व्यक्ति की जान, समय पर पहुंचाया अस्पताल
Apple Watch Life Saving Incident: एक व्यक्ति की जान उसकी एप्पल वॉच ने बचाई. पीटर मूरे को उनकी वॉच ने 32 बीट्स प्रति मिनट की कम हार्ट रेट के बारे में सचेत किया. अपनी पत्नी से कॉन्टैक्ट कर वो हॉस्पिटल पहुंचे और उन्हें तुरंत पेसमेकर लगाया गया. व्यक्ति की मदद इस स्थिति में एप्पल वॉच ने कैसे की, चलिए जानते हैं.
Apple Watch Life Saving Incident: Apple वॉच ने एक बार फिर से एक व्यक्ति की जान बचाई है. इस बार कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में रहने वाले पीटर मूर ने अपनी जान बचाने का श्रेय Apple वॉच को दिया है. व्यक्ति ने बताया कि इस वॉच ने एक जानलेवा स्थिति के बारे में उन्हें सूचित किया. उन्होंने कहा कि वो एयरपोर्ट जाने के रास्ते में थे जब उन्हें थोड़ा चक्कर और थोड़ा बेहोशी महसूस होने लगी. फिर उन्होंने सोचा कि वो स्टारबक्स जाएंगे और ठीक हो जाएंगे.
इसके तुरंत बाद उनके फोन पर एक नोटिफिकेशन आने लगी जिसमें लिखा था लो हार्ट रेट. ऐसी नोटिफिकेशन उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी. उस समय उनकी हार्ट रेट 32 तक गिर गई थी. एप्पल वॉच ने अपनी नोटिफिकेशन में बताया कि कुछ ठीक नहीं है. तब उन्होंने अपनी पत्नी से कॉन्टैक्ट किया और उन्हें हॉस्पिटल ले गई. मूर ने कहा, "डॉक्टर दौड़कर आए और कहने लगे की यह सही नहीं है और आपको अभी पेसमेकर की जरूरत है."
क्या था डॉक्टर का कहना:
सैनसम क्लिनिक कार्डियोलॉजी में कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट ओमिद यूसेफियन ने मूर का इलाज किया था उन्होंने कहा, "हां, उनकी वॉच ने उनकी जान बचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. आजकल, 40 वर्ष से ज्यादा उम्र वाली 25% आबादी में एट्रियल फाइब्रिलेशन होने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है."
उन्होंने कहा, "हम डॉक्टर्स के लिए, लक्षण सबसे जरूरी चीजें हैं. मूर को उनकी वॉच ने बताया कि उनकी हार्ट रेट धीमी है और उन्होंने उसे अपने लक्षणों से जोड़कर देखा. इसलिए उन्होंने इंतजार नहीं किया. वो सीधे अस्पताल आ गए. उन्होंने बहुत ही समझदारी भरा कदम उठाया.”