Apple तोड़े सारे रिकॉर्ड! भारत में आईफोन की बिक्री से आया बंपर रेवन्यू
iPhone Sale Record: iPhone 16 की बिक्री ने Apple क्वार्टली रिजल्ट के रेवन्यू में बड़ी भूमिका निभाई है. कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ रेवन्यू हासिल किया है. इसे टिम कुक का कहना है कि भारत में आईफोन को लेकर जो उत्साह है उसे देखकर हम खुश हैं.
iPhone Sale Record: Apple ने अपने लेटेस्ट क्वार्टली रिजल्ट में रिकॉर्ड-तोड़ रेवन्यू की घोषणा की है, जिसमें ग्लोबल लेवल पर iPhone सेल्स का अहम योगदान है. कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि इस सफलता भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है और भारत में iPhone की बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. इन्वेस्टर्स के साथ बातचीत करते हुए कुक ने कहा, "भारत में आईफोन को लेकर जितना एक्साइटमेंट है उसे देखकर हम खुश हैं. हमने सितंबर तिमाही में एक मैक्सिमम रेवन्यू रिकॉर्ड बनाया है."
iPhone के अलावा, Apple के iPad की बिक्री में भी भारत में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें दो अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कुक ने पुष्टि की कि Apple भारत में अपनी रिटेल प्रेजेंस बढ़ा रहा है और बेंगलुरु, पुणे, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में चार नए स्टोर खोलने का प्लान बना रहा है. Apple के भारत में दो स्टोर हैं- मुंबई में Apple BKC और नई दिल्ली में Apple साकेत शामिल हैं.
ग्लोबल लेवल पर, Apple का रेवन्यू वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से ज्यादा रहा, जिसमें कुल बिक्री 6.1% बढ़कर $94.9 बिलियन हो गई, जबकि विश्लेषकों ने $94.4 बिलियन का अनुमान लगाया था. अगर अर्निंग प्रति शेयर की बात करें तो यह 97% रही.
चीन में Apple की चुनौती:
चीन में Apple को लोकल ब्रांड्स से कॉम्पेटीशन के चलते चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जहां रेवन्यू गिरकर 15 बिलियन डॉलर पर आ गया. हालांकि, कुक ने कहा कि iPhone की बिक्री हर मार्केट में बढ़ी है, जिससे लगता है कि चीन में समस्याएं अन्य प्रोडकट्स की बिक्री से संबंधित हो सकती हैं.
iPhone 16 की बिक्री iPhone 15 से आगे:
Apple की चौथी तिमाही, जो 28 सितंबर को समाप्त हुई, में नई iPhone 16 सीरीज की कुछ ही दिनों की बिक्री शामिल थी क्योंकि यह 20 सितंबर को लॉन्च हुआ था. कुक ने बताया कि iPhone 16 की शुरुआती बिक्री पिछले साल के iPhone 15 की बिक्री से आगे रही. इसके अलावा, Apple के नए ऑपरेटिंग सिस्टम में भी काफी रुचि दिखाई दे रही है, जिसके डाउनलोड की दर पिछले साल की तुलना में दोगुनी है.