अब तक के सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 18 Pro! कीमत भी हुई लीक

iPhone 18 Pro को मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में अब तक का सबसे बड़ा कैमरा बदलाव किए जाने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं सभी संभावित डिटेल्स...

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अमेरिका की टेक कंपनी Apple इस साल अपने iPhone 18 Pro को लॉन्च कर सकती है. इस फोन में अब तक का सबसे बड़ा कैमरा बदलाव देखने को मिल सकता है. सप्लाई चेन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में एक वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है. इसके साथ ही इस फोन की कीमत भी बढ़ाई जा सकती है. 

iPhone 18 Pro में होगा कैमरा अपग्रेड:

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल में फिक्स्ड f/1.78 अपर्चर को एक वेरिएबल अपर्चर सिस्टम के साथ बदला जा सकता है. इससे सेंसर में आने वाली रोशनी की मात्रा को एडजस्ट किया जा सकेगा. खबरों के अनुसार, वेरिएबल अपर्चर तकनीक आमतौर पर प्रोफेशनल कैमरों की तरह देखी जाती है. यह फीचर डेप्थ कंट्रोल सेत बेहतर एक्सपोजर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह यूजर्स की वीडियो या पोट्रेट शूट को बेहतर फ्लैक्सिबिलिटी देने में सक्षम होगा. 

iPhone 18 Pro की क्या हो सकती है कीमत:

इस फोन की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ सकती है, जिससे फोन की कीमत पर असर पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए आईफोन की कीमत को स्टेबल करने की कोशिश करेगी, लेकिन अगर कंपोनेंट्स ही महंगे हो जाएंगे तो कीमत को स्टेबल रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple मैन्यूफैक्चरिंग कॉस्ट को पूरी तरह से खुद उठा सकता है. हालांकि, अभी भी यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि Pro मॉडल, iPhone 17 Pro सीरीज की तुलना में कुछ महंगी हो सकती है. 

iPhones में और भी हो सकते हैं बदलाव: 

कुछ खबरों के अनुसार, कंपनी भविष्य में iPhones के लिए बड़ा कैमरा रिडिजाइन करने का प्लान कर रही है. कंपनी 2028 के आसपास एक ऐसा फोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें चिप-ऑन-बोर्ड केजिंग तकनीक का इस्तेमाल करने वाला एक रीडिजाइन्ड अल्ट्रा-वाइड कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है. यह बदलाव Apple को कैमरा कंपोनेंट को और पतला बनाने में मदद कर सकता है.