Apple Event 2026: खत्म हो रहा है iPhone 18 सीरीज का इंतजार, जानें कहां देख पाएंगे लाइवस्ट्रीमिंग
iPhone लवर्स का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. अमेरिका की टेक कंपनी Apple 9 सितंबर को अपना सालाना लॉन्च इवेंट करने जा रही है. जानें कहां देखें लाइवस्ट्रीमिंग…
नई दिल्ली: iPhone लवर्स का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. अमेरिका की टेक कंपनी Apple 9 सितंबर को अपना सालाना लॉन्च इवेंट करने जा रही है. इस इवेंट का नाम Surprise And Shine रखा गया है. इस दौरान कंपनी नई सीरीज के साथ कई एक्सेसरीज भी लॉन्च करेगी. इस इवेंट की खासियत इसके स्पीकर रहेंगे. बता दें कि Apple के नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में यह पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च होगा. कंपनी इस बार अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकती है.
Apple सितंबर इवेंट 2026 की कहां देखें लाइवस्ट्रीमिंग:
Apple का यह इवेंट 9 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में Apple पार्क में आयोजित किया जाएगा. इसकी स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगी. भारतीय दर्शक Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं.
Apple के सितंबर इवेंट में संभावित लॉन्च:
इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर सबकी नजरें होंगी. खबरों के अनुसार, ये दोनों फोन्स Apple के नए A20 Pro चिपसेट (जो 2nm प्रोसेस पर बना है) के साथ आएंगे. इनमें बेहतर बैटरी लाइफ, छोटा डायनामिक आइलैंड और कैमरा अपग्रेड दिया जा सकता है. वहीं, कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन की बात करें तो इसमें कई खासियतें आने की उम्मीद है.
Also Read
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है. इस फोल्डेबल डिवाइस में बुक-स्टाइल डिजाइन, 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले, प्रीमियम हार्डवेयर और फ्लैगशिप कीमत होने की चर्चा है. स्मार्टफोन के अलावा, Apple अपनी वियरेबल लाइनअप को Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 के साथ अपडेट कर सकता है. इवेंट से पहले Apple Watch के नए हेल्थ फीचर्स और सिरेमिक एडिशन की भी चर्चा है.
AirPods 5 समेत ये प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं लॉन्च:
आईफोन के अलावा कंपनी AirPods 5 भी पेश कर सकती है, जिसमें हार्ट-रेट ट्रैकिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है. इसके स्मार्ट होम पोर्टफोलियो में भी अपडेट्स आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 7 इंच डिस्प्ले वाले नए होम हब को भी लॉन्च करने का प्लान कर रही है. इसके साथ-साथ Apple TV 4K और HomePod mini के नए वर्जन भी पेश किए जा सकते हैं.