Ambrane लाया छोटू वैक्यूम क्लीनर, कीमत हर किसी के बजट में

Ambrane MiniVac 01 को भारत में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 1,500 रुपये से कम है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

Shilpa Srivastava

Ambrane कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना एक कमाल का प्रोडक्ट लॉन्च किया है. MiniVac 01 एक पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर है. इसकी कीमत 1,499 रुपये है. इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है. इसके साथ 365 दिन की वारंटी दी जा रही है. कंपनी के इस MiniVac 01 वैक्यूम क्लीनर में क्या-क्या खास है, चलिए जानते हैं. 

MiniVac 01 के फीचर्स:
इसका वजन 142 ग्राम है. ऐसे में इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है. यह बेहद ही लाइवेट है और आप इसे कहीं भी कैरी कर सकते हैं. इसमें 3200 RPM पावर स्पीड और 4000 Pa सक्शन कैपेसिटी दी गई है जो गंदगी को एकदम साफ कर सकती है. इसमें ड्यूरेबल मेटल ब्लेड है जो घर को पूरी तरह से क्लीन करता है. 

इस वैक्यूम क्लीनर में 70W की मोटर दी गई है और ड्यूल 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें एडवांस HEPA फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है जो घर की हवा को भी क्लीन करता है. हवा से छोटे-छोटे पार्टिकल्स को खत्म करता है. यह आपके लिविंग रूम को साफ रखने में पूरी मदद करता है. 

इसे हाई-ग्रेड ABS मैटेरियल से बनाया गया है. साथ ही यह बेहद ही ड्यूरेबल है जिससे इसे लंबे समय तक इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ कई अटैचमेंट्स दी गई हैं. साथ ही LED इंडीकेटर भी दिया गया है. इसके साथ क्लीनिंग एक्सपीरियंस काफी कमाल का मिलेगा. 

इसमें टाइप-सी चार्जिंग क्षमता दी गई है जिसके साथ यह 3.5 घंटे में चार्ज हो जाता है. चाहें टाइट स्पेस में सफाई करनी या खुले एरिया में ये दोनों के लिए ही काफी अच्छा है. मार्केट में इसके अलावा भी कई वैक्यूम क्लीनर हैं जिन्हें आप चेक कर सकते हैं. कई कंपनियां 2,000 रुपये से कम में ही हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर उपलब्ध करा रही हैं.