Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026

इंतजार होगा खत्म! इस दिन शुरू होगी Amazon Great Summer Sale, मिलेंगे ये ऑफर्स

Amazon Great Summer Sale शुरू होने जा रही है. अगर आप अपने लिए कोई भी नया प्रोडक्ट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जानें कब से शुरू हो रही है सेल.

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: भारत में Amazon Great Summer Sale जल्द ही शुरू की जाएगी. इस दौरान कई कैटेगरी पर शानदार डील्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे. अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप, फैशन और होम अप्लायंसेज शामिल हैं. इन प्रोडक्ट्स को फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा. प्राइम सदस्यों को आम लोगों से पहले सेल में एंट्री मिलेगी, साथ ही उन्हें कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलेंगे.

Amazon Great Summer Sale की शुरुआत 8 मई से होगी. इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने कुछ खास कैटेगरी में प्री-सेल डील्स के बारे में बताना शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स पहले से ही अपनी विशलिस्ट तैयार कर सकें.

सेल में मिलेंगे बैंक ऑफर्स: 

सेल के दौरान, खरीदार HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट हासिल कर सकती हैं. इसके अलावा नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी देगा. इसमें इंस्टॉलमेंट प्लान रोजाना सिर्फ 9 रुपये से शुरू होंगे. इससे प्रोडक्ट खरीदना आसान हो जाएगा. 

स्मार्टफोन, Smart TV और होम अप्लायंसेज पर शानदार डील्स:

अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो आपको कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिल सकते हैं. इसमें 2 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 3 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रोडक्ट पर मौजूदा ऑफर के साथ ये ऑफर्स भी दिए जाएंगे. इसके अलावा एक्सचेंज प्रोग्राम, डिजिटल कूपन और कैशबैक ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा. 

प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 10% की बचत और अनलिमिटेड 5% का कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा 1,250 रुपये जैसा डायरेक्ट कैशबैक ऑफर्स या कुछ खास चीजों की खरीद पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है. Amazon PromoCode Hunt जैसे मजेदार फीचर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. 

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा  डिस्काउंट: 

अगर आप Xiaomi Pad 8 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 37,999 रुपये वाला यह टैबलेट 30,999 रुपये में मिल जाएगा. वहीं, iQOO 15R को 53,999 रुपये के बजाय 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, JBL 800 Pro साउंडबार 49,999 रुपये में मिलेगा. इसकी कीमत पहले 69,999 रुपये थी