मचने वाली है लूट! धमाकेदार डिस्काउंट के साथ Amazon पर मिलेंगे सस्ते स्मार्टफोन्स

Amazon की Great Indian Festival Sale 27 सितंबर से शुरू होने वाली है. इस दौरान कई फोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट दिया जाएगा जिसके बाद फोन्स की कीमत कम रह जाएगी. यहां से Samsung Galaxy S23 Ultra, OnePlus 12R, iQOO Z9x 5G समेत कई अन्य फोन्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा.

Amazon
India Daily Live

Amazon Great Indian Festival Sale आने वाली है. यह सेल 27 सितंबर से शुरू होगी और इस दौरान कई कैटेगरीज पर बंपर डिस्काउंट दिए जाएंगे जिनमें स्मार्टफोन्स भी हैं. नया स्मार्टफोन खरीदना है तो आपको यहां कई फोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल जाएगा. इनमें महंगे से लेकर सस्ते फोन्स तक कई शामिल हैं. अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स की लिस्ट दे रहे हैं. 

अमेजन सेल में इन सभी फोन्स को सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा. इस लिस्ट में Samsung Galaxy S23 Ultra, OnePlus 12R, Realme 70x 5G, Tecno Pova 6 Neo, Narzo 70 Turbo 5G, iQOO Z9x 5G समेत कई अन्य शामिल हैं.

अमेजन सेल में इन फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट: 

  • OnePlus 12R की कीमत 42,999 रुपये है जिसे डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

  • Samsung Galaxy S23 Ultra को 1,49,999 रुपये के बजाय 69,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

  • iQOO Z9x 5G को 17,999 रुपये के बजाय 10,749 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. 

  • Realme 70x 5G को 17,999 रुपये के बजाय 11,249 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. 

  • OnePlus Nord CE4 को 24,999 रुपये के बजाय 21,999 रुपये में ऑर्डर किया जा सकेगा. 

  • Samsung Galaxy M35 5G पर भी कमाल का ऑफर दिया जा रहा है जिसके बाद फोन को 24,499 रुपये के बजाय 13,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 

  • Narzo 70 Turbo 5G को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी एमआरपी 19,999 रुपये है. 

  • Redmi 13C 5G को मात्र 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत 13,999 रुपये है. 

  • iQOO Z9s 5G को 25,999 रुपये के बजाय 17,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. 

  • Tecno Pova 6 Neo को 15,999 रुपये के बजाय 12,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा.